मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा किया : ढिल्लों

  • पंजाब बीजेपी प्रमुख ने सीएम मान को घेरा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। पंजाब बीजेपी प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार को राज्य की हर महिला को 51हजार रुपये देने चाहिए। यह रकम पिछले चुनावों से पहले किए गए वादे के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद में देरी के लिए है। इसमें आप के सत्ता में रहने के दौरान हर महीने के लिए 1हजार रुपये शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को महिलाओं के लिए अपनी सरकार की मासिक आर्थिक सहायता योजना -मावां धियां सत्कार योजना – शुरू की और कहा कि आप ने 22 के विधानसभा चुनावों से पहले दी गई अपनी आखिरी चुनावी गारंटी पूरी कर ली है। इस योजना के तहत, सामान्य श्रेणी की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,5 हजार रुपये मिलेंगे। मान ने कहा कि इस अहम पहल के तहत 40 लाख से ज़्यादा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पत्रकारों से बात करते हुए, राज्य बीजेपी प्रमुख ढिल्लों ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा किया है। ढिल्लों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार तुरंत 51हजार रुपये ट्रांसफर करे। यह रकम पंजाब में आप के 51 महीनों के शासन के दौरान बनती है। यह मांग आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा 21 नवंबर, 2021 को मोगा में केजरीवाल दी तीजी गारंटी, महिलावां नू वधाइयां नाम के कार्यक्रम में दी गई तीसरी गारंटी के आधार पर की जा रही है। पंजाब बीजेपी नेता विनीत जोशी के साथ मौजूद ढिल्लों ने इस स्कीम को लागू करने में हुई देरी को ऐतिहासिक धोखा बताया।

Related Articles

Back to top button