दिल्ली में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है. फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली, बचाव कार्य जारी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली पुलिस ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है. फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली, बचाव कार्य जारी है.
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है. इस घटना की जानकारी फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं. फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है. फायर डिपार्टमेंट को दोपहर में इसकी सूचना मिली थी. बचाव अभियान जारी है. फिलहाल घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य
घटना के बाद इलाके के स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया. घटनास्थल पर सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंची है. फिलहाल घायलों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है.
मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम भेजी गई हैं तथा बचाव अभियान जारी है.
आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे
घटना के बाद आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों की संख्या तथा हादसे से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.



