मेडिकल छात्र ने इंदौर के हॉस्टल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
सहायक पुलिस आयुक्त तुषार सिंह ने घटना को लेकर बताया कि मृतक की पहचान अमन पटे) के रूप में हुई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सहायक पुलिस आयुक्त तुषार सिंह ने घटना को लेकर बताया कि मृतक की पहचान अमन पटे) के रूप में हुई है. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था और इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MD (मेडिसिन) का कोर्स कर रहा था.
मध्य प्रदेश में मेडिकल के एक छात्र ने हॉस्टल से कूदकर अपनी जान दे दी है. पुलिस ने बताया कि इंदौर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ने कथित तौर पर आज सोमवार तड़के संस्थान के हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली.
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) तुषार सिंह ने घटना को लेकर बताया कि मृतक की पहचान अमन पटेल (28) के रूप में हुई है. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था और इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MD (मेडिसिन) का कोर्स कर रहा था.
घटनास्थल से नहीं मिला ससाइड नोट
तुषार ने कहा, “शुरुआती दौर में ऐसा लगता है कि पटेल ने सोमवार को रात करीब 2 बजे संयोगितागंज इलाके में लड़कों के हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी.” हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी चश्मदीद सामने नहीं आया है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है.
ACP तुषार सिंह ने बताया कि पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और पटेल के जान-पहचान वालों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह पता चले कि वह किसी तनाव में था. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में और अधिदा स्पष्टता मिल पाएगी. अधिकारी ने आगे कहा कि छत से कूदकर जाने की घटना पर छात्र की मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.



