गोरखपुर में शुरू हुई मोहन स्किन एकेडमी, स्टूडेंट्स को मिलेगी स्किन और एस्थेटिक की एडवांस ट्रेनिंग
गोरखपुर में मोहन स्किन एकेडमी शुरू हुई है, जहां विद्यार्थियों, ग्रेजुएट्स और डॉक्टरों को स्किन व एस्थेटिक क्षेत्र की बेसिक और एडवांस तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मोहन स्किन एकेडमी की ओर से स्किन और एस्थेटिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों और डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। एकेडमी के अनुसार यहां बेसिक, एडवांस और कस्टमाइज्ड कोर्स संचालित किए जाएंगे।
डॉ. नीलू मोहन ने बताया कि प्रशिक्षण में तकनीकों की थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी जोर रहेगा। इसमें हाइड्रा फेशियल, मेडी फेशियल, केमिकल पील, एलईडी फेशियल, बॉडी पॉलिशिंग, क्यू-स्विच लेजर, माइक्रोनीडलिंग, एलएचआर, प्लाज्मा पेन और हाई फ्रिक्वेंसी जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी शामिल होगी।
क्लीनिक-सैलून शुरू करने में भी मार्गदर्शन
एकेडमी का लक्ष्य 12वीं पास विद्यार्थियों, ग्रेजुएट्स और डॉक्टरों को स्किन एवं एस्थेटिक क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण देना है। प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों को अपने कौशल के आधार पर करियर के विकल्प समझाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन देने की बात कही गई है।
एकेडमी के अनुसार इच्छुक प्रतिभागियों को क्लीनिक या सैलून शुरू करने तथा फ्रीलांसर के तौर पर काम करने से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी।
एडमिशन पर 5 फीसदी छूट
एकेडमी ने एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। प्रशिक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में होगा। डॉ. नीलू मोहन एमडी, पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी और एस्थेटिक फिजिशियन/कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं। डॉ. एस. मोहन एमबीबीएस, एमडी डर्मेटोलॉजी, डर्मेटोलॉजिस्ट, कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं कॉस्मेटिक सर्जन हैं।
एकेडमी के अनुसार एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स मेडिकल कॉलेज रोड, खजांची चौक स्थित डॉ. ललित मोहन के आवास पर संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर
यह भी पढ़ें: दिल्ली दुष्कर्म केस में कानपुर देहात कनेक्शन, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने उठाए सवाल



