दो बीवियों वाले यूट्यूबर के घर में मातम, एक पत्नी के बच्चे की मौत
यूट्यूब की दुनिया में दो बीवियों वाले यूट्यूबर की जब भी बात होती है..तो, सबसे पहले दिमाग में नाम अरमान मलिक का आता है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: यूट्यूब की दुनिया में दो बीवियों वाले यूट्यूबर की जब भी बात होती है..तो, सबसे पहले दिमाग में नाम अरमान मलिक का आता है।
आखिर, ‘बिग बॉस ओटीटी’ जैसे शो का हिस्सा बन चुके अरमान अपनी दो पत्नियों- पायल और कृतिका के चलते खूब सुर्ख़ियों में जो बने रहते हैं। हां वो बात अलग है कि उनका नाम विवादों में भी खूब रहता है। तो, चार-चार बच्चों के पिता अरमान अब जल्द ही अपने पांचवे बेबी का स्वागत इस दुनिया में करने जा रहे हैं। उनकी पहली बीवी पायल मलिक फिर से प्रेग्नेंट हैं।
तो, उन्हीं की तरह एक और मशहूर यूट्यूबर है..जिसने अरमान की तरह ही दो शादियां की हैं। और, उसकी दोनों पत्नियां एक साथ एक ही घर में रहती भी हैं। हैरानी की बात ये है कि, जिस तरह अरमान की दोनों बीवियां एक साथ प्रेग्नेंट थीं..तो, इस यूट्यूबर की दोनों बीवी भी एक ही साथ गुड न्यूज़ देने वाली थीं। लेकिन, अब इनकी ये खुशियां आने से पहले ही मातम में बदल गई हैं।
सनी राजपूत के नाम से मशहूर इस यूट्यूबर की दो पत्नियों में से एक का मिसकैरेज हो गया है। इस खबर के आने से इनके घर में मातम का माहौल पसर गया है।
सनी राजपूत यूट्यूबर पर काफी पॉपुलर हैं। यहां उनके 88.5k सब्सक्राइबर्स हैं..जो उनके व्लॉगस-वीडियोज को ना सिर्फ देखते हैं..बल्कि पसंद भी करते हैं। तो, सनी की एक पत्नी का नाम रूप और एक का नाम मानसी है। उनकी दोनों बीवियां एक साथ प्रेग्नेंट थीं। लेकिन, अब इनमें से एक का मिसकैरेज हो गया है।
उनकी एक बीवी के मिसकैरेज की जानकारी तब लगी..जब, यूट्यूब पर सनी राजपूत ने एक नया व्लॉग पोस्ट किया और इसके साथ लिखा, “*हमारा छोटा बेबी अब नहीं रहा।”* इस वीडियो में यूट्यूबर बताते हैं कि उनकी दूसरी पत्नी मानसी की प्रेग्नेंसी को तीन महीने पूरे हो गए हैं और वो अल्ट्रासाउंड के लिए जा रहे हैं। वीडियो में फिर आगे वो बताते हैं कि डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मानसी के पेट में जो बच्चा पल रहा था, उसकी हार्टबीट नहीं आ रही है। इसके बाद सनी की दोनों पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है।
बच्चे के अबॉर्शन कराने की खबर सुनने से ही मानसी पूरी तरह से टूट जाती हैं और फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इसके बाद सनी, रूप और पूरा परिवार मिलकर मानसी को समझाने और उन्हें संभालने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बाद, उनकी पत्नी मानसी को अबॉर्शन करवाना पड़ा। व्लॉग में उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सनी ने कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम और यूट्यूबर पर वीडियो पोस्ट कर अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। वे लगातार बता रहे थे कि प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे उनकी दोनों पत्नियां एक-दूसरे का ख्याल रख रही हैं?
सनी और उनकी दोनों बीवियों की बात करें तो, जानकारी के मुताबिक, सनी की जिंदगी में पहले रूप की एंट्री हुई थी। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनकी फैमिली को यह रिश्ता मंजूर नहीं हुआ। इसके चलते रूप और सनी की राहें जुदा हो गई। एक दिन कॉलेज फेस्ट में सनी की मुलाकात मानसी से हुई। रूप को भूलाने और मूव ऑन करने के लिए सनी, मानसी के करीब आ गए। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए।
एक दिन फिर सनी की मुलाकात रूप से हुई, लेकिन इस दौरान दोनों को साथ में फैमिली ने देख लिया। इसके बाद रूप के परिवार ने उनको घर से निकाल दिया। तब सनी ने रूप को अपनाने की बात कही। मानसी ने सनी से दूरियां बना ली। रूप और सनी से शादी भी कर ली। दूसरी ओर सगाई टूटने के बाद मानसी से कोई शादी नहीं कर रहा होता है। तब रूप ने अपने पति सनी को मानसी से शादी करने को कहा। रूप कहती हैं कि गलती तीनों की है, तो एक क्यों भुगते? ऐसे में सनी ने मानसी से दूसरी शादी कर ली और अब तीनों एक साथ रहते हैं। इनकी एक बेटी पहले से है..जिसका नाम आराध्या है।
गौरतलब है कि, यूट्यूब के साथ सनी और भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 481K फॉलोवर्स हैं। सनी ने यूट्यूब पर ‘ट्रूथ ऑफ टू वाइफ’ नाम से एक फिल्म भी रिलीज की है, जिसमें उन्होंने अपनी और दोनों पत्नियों की कहानी सुनाई है। तो, कई बार सनी राजपूत और इनकी दोनों पत्नियों को सोशल मीडिया पर भद्दी वीडियो बनाने के चलते ट्रोल भी किया जाता है। यूजर्स कभी दो शादी करने पर तो कई बार अभद्र तरह से वीडियो पोस्ट करने पर इन्हें खूब ट्रोल करते हैं।



