MP Board 2027 की डेटशीट जारी, फरवरी में शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी और 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी और 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने साल 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. डेटशीट के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित की जाएगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी.

परीक्षा शेड्यूल नियमित और सेल्फ स्टडी, दोनों कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए लागू रहेगा. डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए सब्जेक्ट वाइज रणनीति बनाने और रिवीजन पूरा करने का पर्याप्त समय है.

10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से
MP Board कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक चलेंगी. पहले दिन मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर जैसे विषयों की परीक्षा होगी. 25 फरवरी को NSQF विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी. हिंदी का पेपर 2 मार्च, मैथ्स 5 मार्च और अंग्रेजी का पेपर 9 मार्च को होगा. इसके बाद संस्कृत 12 मार्च, साइंस 15 मार्च और सोशल साइंस की परीक्षा 18 मार्च को होगी.

12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेगी. पहले दिन जैव प्रौद्योगिकी, गायन वादन और तबला-पखावज की परीक्षा होगी. हिंदी का पेपर 23 फरवरी और अंग्रेजी का 26 फरवरी को निर्धारित है. इसके बाद सूचना विज्ञान अभ्यास, समाजशास्त्र, फिजिक्स, अर्थशास्त्र और बायोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी. पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा 11 मार्च को, जबकि केमिस्ट्री, इतिहास और बिजनेस स्टडी की परीक्षा 13 मार्च को होगी. कृषि, होम साइंस और एकाउंटिंग का पेपर 17 मार्च को और भूगोल समेत कुछ अन्य विषयों की परीक्षा 19 मार्च को होगी.

तैयारी के लिए ऐसे बनाएं प्लान
डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को विषयों के बीच मिले अंतर का इस्तेमाल रिवीजन में करना चाहिए. पहले कठिन विषयों की तैयारी पूरी करें और इसके बाद सैंपल पेपर व पिछले प्रश्नपत्र हल करें. रेगुलर प्रैक्टिस से टाईम मैनेजमेंट बेहतर होगा और परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

Related Articles

Back to top button