नरवणे किताब विवाद: राहुल गांधी बोले-3 साल पहले खुद शेयर किया था बुक लिंक, मुझे उन पर भरोसा है

राहुल गांधी ने कहा कि जनरल नरवणे ने एक्स पर लिखा, प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें. मुझे पेंगुइन से ज्यादा नरवणे जी पर भरोसा है. क्या आपको नरवणे जी से ज्यादा पेंगुइन पर भरोसा है?

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की किताब विवाद मामले में FIR दर्ज हो चुकी है.

इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ ने 3 साल पहले बुक का लिंक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया था. उन्होंने खुद लोगों से खरीदने की अपील की थी. राहुल ने कहा कि मुझे पूर्व आर्मी चीफ पर भरोसा है, वह झूठ नहीं बोलेंगे.

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की किताब पर हंगामा मचा है. मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और थाने तक पहुंच गया है. विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किताब का लिंक खुद पूर्व सेना प्रमुख ने एक्स पर शेयर किया था. ऐसे में या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है. मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे.

जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. इसपर राहुल ने कहा, मिस्टर नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें लिखा है, बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें. मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है. मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे.

‘Amazon पर उपलब्ध है किताब’
राहुल के मुताबिक, पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है. लेकिन किताब Amazon पर उपलब्ध है. राहुल गांधी ने कहा कि जनरल नरवणे ने एक्स पर लिखा, प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें. मुझे पेंगुइन से ज्यादा नरवणे जी पर भरोसा है. क्या आपको नरवणे जी से ज्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं. जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ.

Related Articles

Back to top button