AMU में नशरा नईम ने रचा इतिहास, पहली महिला वाइस प्रेसिडेंट बनने का गौरव हासिल
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरकार परिणाम सामने आ गए हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरकार परिणाम सामने आ गए हैं।
विश्वविद्यालय में करीब आठ साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मोहम्मद नोमान अशरफ को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया, वहीं नसरा नईम ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
मोहम्मद नोमान अशरफ बने छात्रसंघ के नए अध्यक्ष
AMU छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ ने 7,797 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद इंतखाब को 4,121 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
चुनाव में मोहम्मद इंतखाब को कुल 3,676 वोट मिले। इस तरह नोमान अशरफ ने अध्यक्ष पद पर स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की। उनके पक्ष में पड़े वोटों ने उन्हें इस चुनाव का विजेता बनाया और अब वह विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नए अध्यक्ष होंगे।
नसरा नईम ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष
इस चुनाव का सबसे खास पहलू उपाध्यक्ष पद का परिणाम रहा। नसरा नईम ने कुल 7,091 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ इतिहास में एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली।
नसरा नईम AMU छात्रसंघ के इतिहास में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला बन गई हैं। उनकी यह जीत विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।
AMU में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. पिछले महीने यासिर फहाद की 19 दिन की भूख हड़ताल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कराने का फैसला लिया था. छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान हुआ था, और देर शाम वोटों की गिनती शुरू की गई थी. यूनिवर्सिटी ने विमेंस कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन (WCSU) के लिए भी अलग से चुनाव कराए.
35 पदों के लिए 145 प्रत्याशी मैदान में थे
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में करीब 35 पदों के लिए लगभग 145 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे. AMU छात्रसंघ चुनाव में 20हजार मतदाता हैं, जबकि विमेंस कॉलेज यूनियन में करीब 4,500 छात्राएं हैं. इस तरह दोनों चुनावों में लगभग 25,500 मतदाताओं हुए, इनमें छात्रसंघ चुनाव में 15000 से ज्यादा वोट पड़े और विमेंस कॉलेज यूनियन के लिए कुल 2554 छात्राओं ने वोट डाला.
दोनों यूनियनों के लिए अलग-अलग मतदान व्यवस्था की गई थी.छात्रसंघ के तीन प्रमुख पदों पर 19 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. अध्यक्ष पद पर 9, उपाध्यक्ष पर 7 और मानद सचिव पद पर 3 प्रत्याशी मैदान में थे. अध्यक्ष नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष नसरा नईम के अलावा मानद सचिव के पद पर पर मोहम्मद हमदान 8,385 वोटों के साथ निर्वाचित हुए.
वीमेंस कॉलेज में अनम रियाज अध्यक्ष बनीं
यूनिवर्सिटी ने विमेंस कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन (WCSU) के लिए भी अलग से चुनाव कराए, इसके नतीजे भी घोषित हो गए हैं. वीमेंस कॉलेज में अनम रियाज अध्यक्ष चुनी गई हैं. अनम रियाज को 806 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंदी आयशा जमाल को 635 मत मिले. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर यश खान और मरियम जान ऑनरेरी सेक्रेटरी चुनी गईं. चुनाव में कुल 4,500 छात्राओं में 62.05% ने मतदान किया.
इसके अलावा, विमेंस कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में आठ कैबिनेट सदस्य भी चुने गए, जिससे नए यूनियन में सदस्यों की संख्या 11 हो गई. इस चुनाव की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें में राष्ट्रीय दलों की बजाय क्षेत्रीय लॉबियों का दबदबा रहा. अब देखना होगा कि नई यूनियन विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने छात्रों की आवाज कितनी मजबूती से उठा पाती है.


