विमेंस डे पर महिला कर्मचारियों ने दिखाया दम, संभाला एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल
इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का काम महिला कर्मचारियों ने संभाला।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का काम महिला कर्मचारियों ने संभाला।
इस अवसर पर महिलाओं की भूमिका और उनकी क्षमता को सामने लाने के लिए ATC की जिम्मेदारी महिला स्टाफ को सौंपी गई।
ATC की मैनेजर प्रांजलि टोलिया ने बताया कि इस क्षेत्र में काम करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम बेहद जिम्मेदारी वाला होता है, जिसमें हर प्रक्रिया को तय नियमों के अनुसार पूरा करना पड़ता है।
प्रांजलि टोलिया के मुताबिक, ATC कर्मचारियों की शिफ्ट लगातार बदलती रहती है और उन्हें हर परिस्थिति में सतर्क रहकर काम करना होता है। उन्होंने कहा, “हमें शुरुआत में कड़ी ट्रेनिंग मिलती है। हमारी शिफ्ट बदलती रहती हैं और बहुत सारे प्रोसीजर तय होते हैं। हर किसी को अपने सपने पूरे करने की कोशिश करनी चाहिए।”
इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर महिला कर्मचारियों की यह पहल महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी क्षमताओं को दर्शाती है।



