गोवा में सिर्फ बिल आ रहा बिजली नहीं: केजरीवाल

  • आप का बीजेपी सरकार को चेतावनी समस्या नहीं सुलझी तो होगा आंदोलन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पणजी। आप ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर गोवा सरकार के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि जरूरी सेवाओं के लिए पैसे चुकाने के बावजूद ग्राहकों को बढ़े हुए बिजली बिल, बकाया राशि के बोझ और बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे राज्य में बिजली की समस्याओं को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखीं। हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए, 15 जून तक का बिजली का बकाया पूरी तरह माफ किया जाए और 24 घंटे बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के उपाय किए जाएं।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कई ग्राहकों को गलत बिल और पेनल्टी चार्ज मिले हैं, जबकि बहुत से लोग जमा हुए बकाया बिलों की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनवरी 24 से मई 25 के बीच गोवा में लगभग 19,000 बार बिजली कटौती हुई, जो बिजली सेक्टर के मैनेजमेंट में कमियों को दिखाता है। यह कहते हुए कि भरोसेमंद बिजली सप्लाई बेहतर प्रशासन का मामला है, केजरीवाल ने कहा कि सरकार को ग्राहकों की चिंताओं को दूर करने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 31 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आप इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

Related Articles

Back to top button