अजय पाल शर्मा की हरकत पर आगबबूला हुआ विपक्ष, TMC नेता ने दे डाली चेतावनी
बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ऑब्जर्वर के रूप में तैनात आईपीएस अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बंगाल चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई चल रहा है, सीएम ममता को हटाने के बीजेपी नेता कुछ भी कर गुजरने को तैयार बैठे हैं।
जमीने स्तर पर चुनाव हार रही भाजपा अब अधिकारीयों के दम पर चुनाव को हथियाना चाहती है। तभी तो अन्य राज्यों से अधिकारी भेजे जा रहे हैं। बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ऑब्जर्वर के रूप में तैनात आईपीएस अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया.
इस वीडियो में वह टीएमसी प्रत्याशी और अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान के ठिकाने पर जाकर उनके लोगों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं. वीडियो में शर्मा स्पष्ट रूप से कहते सुने जा रहे हैं, बोल देना जहांगीर को क़ायदे में रहे, नहीं तो अच्छे से खबर ले लेंगे. वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। और इस अधिकारी को खुली चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच TMC प्रवक्त रिजू दत्ता ने IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर कहा 4 तारीख के बाद BJP भी आपको बचा नहीं पाएगी।
वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर एक लंबा और कड़ा पोस्ट लिखकर चेतावनी दी है. अखिलेश ने लिखा, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं. दीदी हैं, दीदी रहेंगी! उन्होंने कहा, सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी और बेहद सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी करेंगे.
अखिलेश यादव ने कहा, ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं. हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे. ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए क़ानूनी सज़ा भी पाएंगे. लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे!
गौरतलब है IPS अजय पाल शर्मा जैसे अधिकारी हैं जो भाजपा के एजेंट बताए जा रहे हैं। खैर ऐसे अधिकारियों पर विपक्ष हमलावर है। अब देखना ये होगा कि चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद IPS अजय पाल शर्मा पर ममता सरकार क्या एक्शन लेती है।



