बंगाल चुनाव में ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन, एआईएमआईएम चीफ बोले- हम शोषण के खिलाफ विकल्प

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी उन्हें एक नया विकल्प देने के लिए तैयार है। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा ‘बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है, खासकर ऐसे समय में जब अगले महीने यहां चुनाव होने वाले हैं।’
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कमजोर वर्गों का शोषण हो रहा है और इसे रोकने के लिए एआईएमआईएम और AJUP (आम जनता उन्नयन पार्टी) मिलकर काम करेंगे। ओवैसी ने कहा, ‘हम बंगाल के कमजोर तबकों के शोषण को रोकने के लिए हुमायूं कबीर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जनता को वह विकल्प देंगे जिसकी उन्हें तलाश है।’

Related Articles

Back to top button