Ranbir Kapoor के कज़िन भाई Zahan फ़िल्म में बने DJ, लुक देख हैरान लोग। बोले-ये कैसे दिन आ गए?

बॉलीवुड की फर्स्ट फ़ैमिली यानी कि ‘द कपूर्स’ के इकलौते वारिस और एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं। उनके पास एक के बाद एक फिल्म्स की लाइन लगी हुई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की फर्स्ट फ़ैमिली यानी कि ‘द कपूर्स’ के इकलौते वारिस और एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं। उनके पास एक के बाद एक फिल्म्स की लाइन लगी हुई है।

फैन्स जहां उनके बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो, वहीं उनके कज़िन भाई जहान कपूर भी अब सबको एंटरटेन करते हुए स्क्रीन पर नजर आए हैं। आख़िर, हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत एक्टर शशि कपूर के पोते जहान कपूर..जो ‘ब्लैक वारंट’ सीरीज से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत पहले ही कर चुके हैं। वो अब, सीरीज ‘बैंडवाले’ में दिखाई जो दिए हैं। वैलेंटाइन्स डे से एक दिन पहले इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है। जिसमें जहान कपूर भी एकदम अलग अवतार में हैं और सबको चौंका रहे हैं।

दरअसल, ‘बैंडवाले’ एक म्यूजिकल सीरीज है, जिसमें जहान कपूर ने डीजे साइको का रोल प्ले किया है। साथ में म्यूजिशियन स्वानंद किरकिरे भी हैं, जो अपनी एक्टिंग से सबको चौंका देने वाले हैं। तो, ‘बैंडवाले’ को देखकर अब लोगों के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं। आख़िर कपूर परिवार के इस एक्टर की सीरीज देखने के बाद यूजर्स ने जमकर कमेंट्स जो किए हैं।

•कमेंट्स•

एक शख्स ने कहा- फ़िल्म में डीजे ही बनना था और कुछ नहीं। एक यूजर ने लिखा- कपूर्स होकर ऐसा रोल। सही नहीं है। एक ने तो ये भी कहा- कुछ और ही फ़िल्म कर लेते भाई।

जहां ये रिएक्शन देखने को मिले तो, वहीं कुछ नेटिज़न्स ऐसे भी रहे जिन्होंने जहान के काम की तारीफ़ की है।

मार्च 1992 में जन्मे ज़हान कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक से ताल्लुक रखते हैं। वो कुणाल कपूर और शीना सिप्पी के बेटे और दिग्गज दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के पोते हैं। उनके नाना रमेश सिप्पी हैं..जिन्होंने क्लासिक फ़िल्म ‘शोले’ का निर्देशन किया था।

ज़हान बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के दूसरे चचेरे भाई हैं। इतने मशहूर परिवार का हिस्सा होने के बावजूद उन्होंने खुद के लिए एक अलग रास्ते का चुनाव किया। उन्होंने थिएटर की तरफ अपना रुख अपनाया और वहां से अपनी एक्टिंग को और निखारने का काम किया। फिल्मों में आने से पहले ज़हान ने थिएटर में अपनी एक्टिंग को निखारा। उन्होंने 2019 में मकरंद देशपांडे द्वारा निर्देशित ‘पिताजी प्लीज़’ से स्टेज पर शुरुआत की और मुंबई के पृथ्वी थिएटर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए।

फिर, ज़हान ने हंसल मेहता की फिल्म फराज़ (2022) से स्क्रीन पर एक्टिंग डेब्यू किया था, जहां उन्होंने सच्ची घटनाओं पर आधारित इस इंटेंस थ्रिलर में एक अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो डिजिटल सीरियल “ब्लैक वारंट” में नजर आए। दिल्ली के तिहाड़ जेल में नौकरी करते हुए जेलर को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, ‘ब्लैक वारंट’ में यही कहानी दिखाई गई। नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा थ्रिलर ‘ब्लैक वारंट’ और जहान की एक्टिंग को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले थे।

अपनी पहली ओटीटी सीरीज के दौरान जहान ने नेपोटिज्म को लेकर भी मीडिया में बात की थी। तब, उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने सरनेम को कभी हल्के में नहीं लिया। उन्होंने कहा था मैं ख़ुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं और ऐसे माहौल में रहने के लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। इसने मुझे आगे बढ़ने की उम्मीद दी और साथ ही अपने पसंद के काम को करने की। मुझे इन उम्मीदों के बोझ तले रहने के लिए मजबूर नहीं किया गया। अगर मुझे मौक़ा मिला तो मैं अपनी ज़िंदगी में जितना हो सके इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहूंगा।

इतना ही नहीं, जहान ये खुलासा भी कर चुके हैं कि, वो अपने कज़िन रणबीर कपूर को पहले जानते ही नहीं थे। जहान के मुताबिक़, वो और रणबीर कपूर एक-साथ नहीं पले-बढ़े। उनकी परवरिश अलग-अलग हुई। जहान कपूर को रणबीर के बारे में तब पता चला जब वो फ़िल्म ‘सांवरिया’ से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे थे।

उनका कहना था, “वो अलग-अलग बड़े हुए। परवरिश अलग थी। उनके दादा शशि कपूर ने खुद को अलग रखा क्योंकि उनके लिए उनकी प्राइवेसी बहुत अहम थी। एक न्यूक्लियर फैमिली होने के नाते सब प्राइवेसी का ख्याल रखते थे। पूरी फैमिली सिर्फ खास मौकों पर ही इकट्ठा होती थी।’’

गौरतलब है कि, जहान कपूर के पिता कुणाल भी एक्टर रह चुके हैं। कुणाल ने भी अपने पापा शशि कपूर की तरह फिल्मों में नाम कमाना चाहा, पर अफ़सोस उन्हें ख़ास सक्सेस बॉलीवुड में नहीं मिली।

कुणाल ने 1972 की इंग्लिश फिल्म ‘सिद्धार्थ’ से एक्टिंग डेब्यू किया था जिसके बाद वो ‘जुनून’, ‘विजेता’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ‘उत्सव’ और ‘त्रिकाल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। 6 फिल्मों में नजर आने के बावजूद जब कुणाल को फेम हासिल नहीं हुआ तो उन्होंने साल 1985 में इंडस्ट्री छोड़कर ‘एड फिल्म कंपनी’ शुरू की।  इंडस्ट्री छोड़ने के पूरे 30 साल बाद कुणाल ने फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ से बॉलीवुड में कमबैक किया था। इस फिल्म में वो एमी जैक्सन के पिता बने थे। इसके बाद कुणाल साल 2019 की फिल्म ‘पानीपत’ में भी शुजा-उद-दौला की भूमिका में नजर आए थे।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उनकी शादी मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी से हुई, उनके दो बच्चे हैं, ज़हान पृथ्वीराज कपूर और शायरा लॉरा कपूर। हालांकि कुणाल और शीना का तलाक हो चुका है। जहान जहां फिल्मी दुनिया में नाम कमाने में लगे हुए हैं। तो उनकी बहन, शायरा कपूर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्होंने “यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स” लंदन से आर्ट एंड डिजाइन में फाउंडेन डिप्लोमा लिया है।

उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम शुरू किया। शायरा ने पृथ्वी थिएटर, फैंटम फिल्म्स, यंग विस, रेबल हॉस्पिटैलिटी, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए काम किया है। वो, शूटिंग सेट डेकोरेटर भी हैं। बतौर आर्ट डायरेक्टर शायरा का काम उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखता है। जिसे देख, कहना गलत नहीं होगा कि वो अपने दिवंगत स्टार दादा शशि कपूर की विरासत को अलग दिशा में ले जाएंगी।

Related Articles

Back to top button