उन्नाव में पेट्रोल संकट गहराया, लोगों में भारी नाराजगी

शहर के IBP पेट्रोल पंप पर सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जनपद में पेट्रोल संकट गहराने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के IBP पेट्रोल पंप पर सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घंटों से लाइन में खड़े बाइक सवारों को भी पेट्रोल नहीं मिल सका, जिससे कई लोग मायूस होकर खाली टैंक के साथ वापस लौट गए। बिना किसी पूर्व सूचना के पेट्रोल खत्म होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। लगातार बढ़ रही समस्या के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button