पीएम मोदी खुद घुसपैठिया : ममता

  • टीएमसी प्रमुख बोलीं- बाहर जाकर मुस्लिम देशों से दोस्ती, देश के अंदर मुसलमानों के साथ भेदभाव

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के खिलाफ अपना तीखा हमला बोलते हुए उन्हें सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया और चेतावनी दी कि राज्य को निशाना बनाने वालों को नरक में जाना पड़ेगा। ममता ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों का एसआईआर बंगाल में अगले महीने होने वाले चुनावों को प्रभावित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।
बंगाल चुनावों से पहले अवैध अप्रवासन एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है, और प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों का कहना है कि बड़े पैमाने पर घुसपैठ ने राज्य की जनसंख्या संरचना को बदल दिया है। भाजपा ने ममता बनर्जी पर तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों से चुनाव हारने का उनका अत्यधिक भय झलकता है। भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा जो कोई भी देश के प्रधानमंत्री को घुसपैठिया कहता है, उसे संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है। लगातार चौथी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही तेजतर्रार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घुसपैठ के मुद्दे को एसआईआर प्रक्रिया से जोडऩे की कोशिश की, जो चुनावों से पहले एक बड़ा विवाद का मुद्दा बन गई है।

Related Articles

Back to top button