केसी वेणुगोपाल पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट, पांच लोगों के खिलाफ पुलिस केस
AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को निशाना बनाकर फेसबुक पर अपमानजनक और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को निशाना बनाकर फेसबुक पर अपमानजनक और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
अलप्पुझा साइबर क्राइम पुलिस ने AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार दुष्प्रचार और साइबर हमले करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कांग्रेस नेता और वकील जॉनसन अब्राहम की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों और उनके पोस्ट के बारे में जानकारी इकट्ठा कर ली गई है और जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी.
पुलिस ने सोमवार (28 सितंबर) को बताया कि AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को निशाना बनाकर फेसबुक पर अपमानजनक और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
11 मई से 19 जुलाई के बीच पोस्ट
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कथित तौर पर 11 मई से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर कांग्रेस नेता वेणुगोपाल को निशाना बनाते हुए अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट किए. इनका मकसद नफरत फैलाना और सार्वजनिक शांति भंग करना था.
किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
बताया जा रहा है कि इन पांचों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और केरल पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन पर दुश्मनी पैदा करने या बढ़ावा देने के इरादे से गलत जानकारी फैलाने, दंगा भड़काने के इरादे या जानकारी के साथ जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण तरीके से गैर-कानूनी उकसावा देने और उपद्रव मचाने का आरोप है.
मुख्यमंत्री पद की चर्चा के दौरान हुए पोस्ट
पुलिस ने बताया कि ये पोस्ट तब किए गए थे जब राज्य विधानसभा चुनाव में UDF की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा चल रही थी. पुलिस के मुताबिक इस पद के लिए जिन लोगों के नामों पर चर्चा हो रही थी, उनमें वेणुगोपाल का नाम भी शामिल था और आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उनकी उम्मीदवारी का विरोध करते हुए पोस्ट किए थे. पुलिस ने कहा कि आरोपियों और उनके पोस्ट के बारे में जानकारी इकट्ठा कर ली गई है और जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी.
गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के निर्देश पर साइबर विंग के आईजी को जांच का जिम्मा सौंपा गया था. जॉनसन अब्राहम ने शिकायत के साथ साइबर हमले को अंजाम देने वाले पांच सोशल मीडिया हैंडल की जानकारी भी दी थी.
जॉनसन ने पांच महीने पहले राज्य पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराई थी. कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को ज्ञापन सौंपा था.



