आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर गरमाई सियासत, अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को किया खारिज, उठाए गंभीर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का नाम इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है, उनके नाम पर जमकर सियासत हो रही है। सूबे में ही नहीं बल्कि दिल्ली तक उन्हें लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का नाम इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है, उनके नाम पर जमकर सियासत हो रही है। सूबे में ही नहीं बल्कि दिल्ली तक उन्हें लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एक तरफ जहां उन्होंने धर्म युद्ध का ऐलान कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ वो अपने खिलाफ चल रहे षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सबसे बीच एक बड़ी घटना सामने आई है जिसके बाद यह मामला फिरसे सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

दरअसल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग शिष्यों का यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ है। दरअसल, आशुतोष ब्रह्मचारी रीवा एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। प्रयागराज आने के दौरान चलती ट्रेन में उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमलावर ने आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने की। उन पर कई वार किए। आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश का आरोप लगाया है।

वहीं, इस मामले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी सुरक्षा पाने के लिए इस प्रकार की घटना की बात कर रहे हैं। यात्रा के दूसरे दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशुतोष महाराज पर हुए हमले के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मैं तो यहां बैठा हूं।

आप लोगों के माध्यम से हमें पता चला है। यह भी पता चला है कि वहां के अटेंडेंट ने बताया है कि जब वह बाथरूम जा रहे थे तो ठीक थे वहां से लौटने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है। मैंने तो अपने समर्थकों से कहा है कि कोई भी शारीरिक नुकसान या हिंसक कार्य ना किया जाए। 21 लाख के इनाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इनाम रखा है वह जाने, मैंने तो कोई इनाम नहीं रखा।

इस तरह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज सुबह आशुतोष महाराज पर हुए हमले को लेकर पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई और खुद पर लगे आरोपों को भी सिरे से खारिज किया। आपको बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं अपने ऊपर हुए हमले को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि यह हमला अविमुक्तेश्वरानंद ने करवाया है। प्रयागराज पहुंचने पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्हाेंने कहा कि हम लोग शाकुंभरी पीठ से चले थे।

हम अपनी-अपनी गाड़ियों से आये। हमारा टिकट गाजियाबाद से था। गाजियाबाद में हम रीवा एक्सप्रेस में सवार हुए। सुबह करीब 5:00 बजे ट्रेन फतेहपुर और सिराथू के बीच पहुंचने वाली थी। इसी दौरान वे टायलेट जाने के लिए उठे थे। इसी दौरान उन पर घातक हमला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमले के कारण मैं घबरा गया। आरोपी ने मेरी नाक को काटने का प्रयास किया। किसी प्रकार बाथरूम में घुसकर मैंने अपनी जान बचाई।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि हमने छोटे-छोटे बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में जो केस दर्ज कराया था तो उसके तहत हम पर घोषणा इनाम की घोषणा की गई थी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समर्थकों ने हमारी नाक काटने पर 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया। इसी के तहत हमारी हत्या का प्रयास किया गया। मैंने प्रयागराज में इस मामले में केस दर्ज कराया है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने हत्या का प्रयास मामले में प्रयागराज में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद, अरविंद, प्रकाश और दिनेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि हम प्रयागराज कोर्ट में छोटे-छोटे बच्चों के यौन शोषण से जुड़े केस में साक्ष्य के तौर पर पेन ड्राइव जमा कराने आए हैं।

हम पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि मैं मर जाऊं और न्यायालय तक पेन ड्राइव न पहुंच पाए। आशुतोष ब्रह्मचारी ने सरकार और पुलिस से मांग की कि सबूत के तौर पर पेन ड्राइव को किसी प्रकार न्यायालय तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि ट्रेन में करीब 10 से 12 हमलावर मौजूद थे।

हालांकि आशुतोष ब्रह्मचारी शंकराचार्य पर भले ही इस तरह के आरोप लगा रहे हों लेकिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी पर ही सवाल उठा दिए हैं। अब यह मामला कितना आगे जाएगा और इसपर कितनी बयानबाजियां होंगी ये तो खैर आने वाले समय में ही तय हो पाएगा। बात की जाए आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले की खबर की तो इसमें आरोपी कौन है और यह आरोप कितने झूठे कितने अच्छे हैं, इस पर अभी भी जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button