आलू का रस त्वचा के लिए है रामबाण

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
आज के समय में प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव के कारण त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन कई बार इनके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। अगर आप बिना किसी केमिकल के अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद एक साधारण चीज आपकी बड़ी मदद कर सकती है। आलू का रस त्वचा की देखभाल के लिए बेहद असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं। नियमित रूप से आलू के रस का सही तरीके से इस्तेमाल करने से कई दिक्कतों से राहत मिल सकती है।

इस्तेमाल का तरीका

रस निकालने के बाद एक कॉटन पैड या रुई लें और उसमें आलू का रस डुबोकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। रस लगाने के बाद इसे 15 से 20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें ताकि इसके पोषक तत्व स्किन में अच्छे से समा सकें। समय पूरा होने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और हल्का मॉइश्चराइजऱ लगा लें। बेहतर और जल्दी असर के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इस उपाय को अपनाया जा सकता है।

रस के फायदे

आलू का रस त्वचा के लिए एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है, जिससे चेहरे की रंगत धीरे-धीरे निखरने लगती है और नेचुरल ग्लो आता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स और विटामिन ष्ट त्वचा की डलनेस को कम करने में मदद करते हैं। यह सन टैनिंग और धूप से होने वाले सनबर्न की समस्या को शांत करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। आलू के रस में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों और पिंपल्स की लालिमा को कम करने में सहायक होते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और झाइयों की समस्या धीरे-धीरे हल्की पड़ सकती है।

ऐसे निकालें रस

आलू का रस इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक ताजा और कच्चा आलू लें। उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि मिट्टी या गंदगी पूरी तरह हट जाए। अब आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें या मिक्सर में पीस लें। इसके बाद एक साफ सूती कपड़े या छलनी की मदद से उसका रस निकाल लें। इसका प्रयोग स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज़ से भरपूर आलू के रस में चावल का आटा मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या हल होने लगती है। 10 से 15 मिनट तक उसे चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो दें। इसके अलावा आलू के स्लाइज़ को चेहरे पर रगडऩे से भी अनइवन टोन से राहत मिल जाती है। इसके अलावाचेहरे पर दाग धब्बों की समस्या को दूर करने और नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के लिए आलू के रस में शहद की बूंदों और चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं। हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दाग धब्बों के अलावा स्किन इंफ्लामेशन को भी कम करता है। वहीं आलू के रस में विटामिन ई कैप्सूल और मुल्ताली मिट्टी को मिलाकर एक फेसपैक तैयार कर लें। अब उसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़़ दें। पैक सूखने के बाद गुलाब जल की कुछ बूंदों को हाथों पर लेकर चेहरे की मसाज करें और सामान्य पानी या गीले तौलिए से चेहरे को क्लीन कर लें।

Related Articles

Back to top button