कांग्रेस से बीजेपी में आए प्रद्युत बोरदोलोई को मिला टिकट

  • असम बीजेपी की पहली लिस्ट में 88 नाम

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गुवाहाटी। असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली और पूरी लिस्ट एक साथ जारी की है। पार्टी ने कुल 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें 88 नामों की शुरुआती घोषणा हुई थी और बाकी जल्द पूरी हुई। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि बीजेपी सभी उम्मीदवारों की लिस्ट एक ही बार में जारी करेगी और ऐसा ही हुआ है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
दिसपुर असम की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीट मानी जाती है। प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और बुधवार को हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की, सीएम हिमंता ने कहा कि ये कदम पार्टी को मजबूत करेगा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा खुद जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। ये उनकी पुरानी सीट है और वो यहां से लगातार मजबूत प्रदर्शन करते आए हैं।

Related Articles

Back to top button