दिल्ली में प्रदर्शन से व्यापारियों की चिंता बढ़ी, CTI ने कहा- एक दिन में 2,000 करोड़ का नुकसान
व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने के बीच करीब 2,000 करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राजधानी दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की खबर सामने आई।
सदर बाजार, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस और करोल बाग समेत कई बड़े बाजारों में दुकानें बंद रहने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने के बीच करीब 2,000 करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ घोषित प्रदर्शन के चलते राजधानी के विभिन्न बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ा। बाजारों में दुकानें बंद रहने और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई। खासकर उन कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिनके लिए त्योहारों से पहले का समय बिक्री के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।
दिल्ली के प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित
दिल्ली के सदर बाजार, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस और करोल बाग जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इन बाजारों में थोक और खुदरा कारोबार की बड़ी गतिविधियां होती हैं। ऐसे में दुकानों के बंद रहने या कारोबार सीमित होने से व्यापार पर व्यापक असर पड़ने की आशंका जताई गई।
शनिवार को प्रदर्शन के कारण बाजारों में सामान्य व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने की बात सामने आई। इससे व्यापारियों को बिक्री में कमी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सभी बाजारों में कितनी दुकानें बंद रहीं और वास्तविक रूप से कितना आर्थिक नुकसान हुआ, इसका विस्तृत आधिकारिक आंकड़ा सामने आना बाकी है।
CTI ने CJP और राजनीतिक दलों को लिखा पत्र
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने CJP और तमाम राजनीतिक दलों को पत्र लिखा है. जिसमें मांग की गई है त्योहार का सीजन है, दिवाली तक दिल्ली में कोई धरना-प्रदर्शन न करें. गोयल ने बताया कि CTI ने CJP के अभिजीत दीपके समेत तमाम राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर मांग की है कि दिवाली तक दिल्ली में कोई भी धरना-प्रदर्शन न किया जाए.
साल का सबसे बड़ा व्यापारिक सीजन
बृजेश गोयल ने पत्र में कहा है कि आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू हो रही हैं, दिवाली का सीजन शुरू हो गया है, यह दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों के लिए साल का सबसे बड़ा व्यापारिक सीजन है. उन्होंने कहा कि धरने-प्रदर्शन से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और अगर यह धरना प्रदर्शन लंबा चला तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी और दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा.
रोजगार पर पड़ेगा असर
CTI की ओर से लिखे गए ने पत्र में कहा गया है किदिल्ली में आज से रामलीलाएं भी शुरू हो रही हैं, दिल्ली में 650 रामलीलाएं होती हैं जिसमें कि लाखों लोगों को रोजगार मिलता है , अगर धरने प्रदर्शन के कारण रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे तो लोग रामलीलाओं में आने से कतराएंगे.
CTI ने की ये मांग
CTI ने CJP और सभी राजनैतिक दलों से मांग की है कि दिवाली तक दिल्ली के अलावा किसी और शहर को धरने-प्रदर्शन के लिए चुना जा सकता है, ताकि दिल्ली का त्योहारी व्यापार बच सके और आम लोगों को परेशानी न हो.
10 अक्टूबर को व्यापार का हाल
प्रमुख बाजार बंद जैसे: सदर बाजार, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस, करोल बाग, लाजपत राय मार्केट जैसे बड़े बाजार बंद रहे, अन्य बाजारों में भी कामकाज नहीं के बराबर हुआ.
बाहर से ग्राहक नहीं: दिल्ली के बाहर से रोजाना 3 -4 लाख लोग खरीदारी के लिए आते हैं, वो लोग दिल्ली नहीं आए. लोकल ग्राहक भी नहीं निकले: सुरक्षा और जाम के डर से दिल्ली के लोग भी खरीदारी के लिए नहीं निकले. मेट्रो स्टेशन बंद: ज्यादातर प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहे, जिससे आवाजाही ठप हो गई. सर्विस सेक्टर पर असर: पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ नहीं थी. होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर, सैलून में बुकिंग कैंसिल हो गई.
2000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित
CTI के चैयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि केवल रिटेल व्यापार ही नहीं, सर्विस सेक्टर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म सब मिलाकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में 2000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू हो रही हैं, दिवाली का सीजन शुरू हो गया है. इसलिए हमने CJP और देश के तमाम राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन न करें, किसी अन्य शहर में कार्यक्रम कर लें.



