आईपीएल से पहले पंजाब-राजस्थान को झटका

  • शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे फर्ग्यूसन, करन भी हो सकते हैं बाहर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इससे पहले पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल, पंजाब के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आगामी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे। वहीं, राजस्थान के सैम करन ग्रोइन इंजरी की आशंका के चलते इस सीजन से बाहर हो सकते हैं। करन को राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है। फग्र्यूसन, जो हाल ही में पिता बने हैं, टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में पंजाब किंग्स और सर्दियों के दौरों के लिए न्यूजीलैंड टीम से जुडऩे से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देंगे।
फग्र्यूसन ने कहा, अभी-अभी मेरा एक छोटा बेटा हुआ है, इसलिए मैं घर पर जितना हो सके उतना समय बिताने और अपनी पत्नी की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। इसके बाद मुझे कुछ हफ्तों का ब्रेक मिलेगा, जिसके बाद मैं आईपीएल के आखिरी दौर के लिए और फिर सर्दियों में बाहर खेलने के लिए जाऊंगा। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी की आशंका के चलते इस सीजन से बाहर हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स को सैम करन की इस सीजन सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी। 27 साल के करन पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। पिछले साल नवंबर में फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ एक ट्रेड के जरिए उन्हें खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने करन और भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान को दे दिया, जिसके बदले में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लिया था। संजू सैमसन हाल ही में खेले गए टी20 वल्र्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

चेन्नई को भी लगा तगड़ा झटका, नाथन एलिस चोट के कारण बाहर

नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सीएसके के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि एलिस चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा, हां वह बाहर हो गए हैं। हमने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं किया है। मथीषा पथिराना की गैरमौजूदगी में एलिस से उम्मीद थी कि वह चेन्नई के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। हालांकि, अब वह भी बाहर हो गए हैं। एलिस ने आईपीएल में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और 2026 सीजन से पहले रिटेन भी किया गया था। इससे पहले वह चार सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे थे। अब तक सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button