पंजाब देश का दिल, नशे के खिलाफ कैंपेन की बात करने वाले मुंद्रा पोर्ट संभालें… CM मान का BJP पर हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, नशा मुक्ति और सीमा सुरक्षा के बारे में बताया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, नशा मुक्ति और सीमा सुरक्षा के बारे में बताया. उन्होंने कहा गुजरात पोर्ट से ज्यादा नशा पकड़ा गया.

चंडीगढ़ में पंजाब सीएम आवास पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पंजाब के डीजीपी समेत पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस के सीनियर अधिकारी भी इनके साथ में मौजूद रहे.

विपक्ष पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दुष्प्रचार करता रहता है. मान ने कहा पंजाब सरबत दा भला की धरती है. पंजाब शांतिप्रिय प्रदेश है. सीमाओं पर रक्षा करने के लिए पंजाब के जवान फ्रंट पर मौजूद हैं.

उन्होंने कहा कि पंजाब कभी भी देश के कानून-व्यवस्था और अमन-शांति के लिए खतरा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि पंजाब गेटवे ऑफ इंडिया है इसलिए पाकिस्तान से पंजाब और देश को डिस्टर्ब करने के प्रयास होते रहते हैं.

पंजाब देश के दिल की तरह है जैसे अंगूठी में हीरे की कीमत होती है वैसे ही देश के लिए पंजाब की अहमियत है. गृह मंत्रालय और देश की अन्य एजेंसियों के साथ पंजाब पुलिस राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा संपर्क में रहती हैं. ड्रोन और दूसरे सीमापार के हथकंडों पर हम नजर रखते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंगस्टरों के मूवमेंट पर पंजाब पुलिस केंद्रीय एजेंसियों की मदद से नजर रखते हैं. पंजाब पुलिस अपने-आप में पूरी कैपेबल है. बीते कल लुधियाना में भी बड़ी साजिश को पंजाब पुलिस ने दो शूटर्स को मार गिराकर पहले ही रोक दिया है. युद्ध नशे विरूद्ध कैंपेन भी काफी सफल रहा है. गैंगस्टरों के खिलाफ कैंपेन भी कामयाब रहा है.

गुजरात पोर्ट से ज्यादा नशा पकड़ा जा रहा’

उन्होंने कहा कि जो नशा पकड़ रहे हैं वो पाकिस्तान की तरफ से तो काफी कम आ रहा है. गुजरात पोर्ट से ज्यादा नशा पकड़ा जा रहा है. गुजरात गृहमंत्री का गृह राज्य है.

मान ने कहा कि मध्य प्रदेश और गुजरात में पंजाब पुलिस जाकर ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करती है. बीजेपी नशे के खिलाफ कैंपेन की बात रही है पंजाब में यात्रा करने की बात कर रहे हैं अपना मुंद्रा पोर्ट तो संभाल लो. नशे की रिकवरी में पंजाब अग्रणीय है. पंजाब पुलिस अपनी ओर से बड़े प्रयास कर रही है.

‘हमारी पंजाब पुलिस सक्षम है’

सीएम ने कहा कि बीजेपी नशे के खिलाफ कैंपेन की बात रही है पंजाब में यात्रा करने की बात कर रहे हैं अपना मुंद्रा पोर्ट तो संभाल लो. नशे की रिकवरी में पंजाब अग्रणीय है. पंजाब पुलिस अपनी और से बड़े प्रयास कर रही है. विपक्ष को कहना चाहूंगा कि पंजाब ने बहुत काले दिन देखें हैं मैं विपक्ष से कहना चाहूंगा कि इस तरह की राजनीति ना करो जिससे पंजाब का नुकसान हो.

उन्होंने कहा पंजाब में 56 ए के 47 बरामद की गई हैं. मैं केंद्र से पूछना चाहूंगा कि बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात हैं तो ए के 47 कहां से पंजाब में आ रहीं हैं. या तो ये पाकिस्तान से आ रहीं हैं या जम्मू-कश्मीर से या गुजरात से आ रहीं हैं. इस पर राजनीति ना हो. ये हथियार हमारे देश के लोगों पर इस्तेमाल होने के लिए आ रहे हैं.

पंजाब पुलिस इसे रोकने के लिए काम कर रही है न. हमारी पंजाब पुलिस सक्षम है लेकिन इसे मिल कर इसे रोकना होगा. नाकि एक दूसरे पर सवाल खड़े करने चाहिए. गुजरात और राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर भी पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन किये हैं. पंजाब में जो शूटर आ रहे हैं वो हरियाणा और दूसरे राज्यों से आ रहे हैं ये समस्या सिर्फ हमारी नहीं है.

Related Articles

Back to top button