माकपा नेताओं केखिलाफ हो रही साजिश : रागेश

- योगम के महासचिव नटेसन केरलम ने विस के पूर्व अध्यक्ष शमशीर की आलोचना की
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोच्चि। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की कन्नूर जिला इकाई के सचिव के के रागेश ने पार्टी नेता और केरलम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ए एन शमशीर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर एसएनडीपी योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन की आलोचना की है। नारायण धर्म परिपालन (एसएनडीपी) योगम के महासचिव नटेसन ने अलप्पुझा में एक कार्यक्रम के दौरान शमशीर की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि शमशीर सच्चे कम्युनिस्ट नहीं हैं, बल्कि उनकी सोच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) जैसी है।
नटेसन ने कहा था कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जैसे वरिष्ठ नेताओं ने वर्षों के संघर्ष और त्याग के बाद अपना वर्तमान मुकाम हासिल किया है, जबकि शमशीर ने बिना किसी तरह के संघर्ष के नेतृत्व में जगह बना ली। रागेश ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि ऐसा लगता है कि नटेसन को विश्वास है कि पूरा समुदाय उनके कहे अनुसार सोचता और कार्य करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नटेसन की टिप्पणियां अक्सर सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाली होती हैं।



