Om Birla विवाद के बीच Rahul को जान का खतरा | 25 सांसदों समेत गोली मारने की धमकी

ओम बिरला से जुड़े विवाद के बीच राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी का मामला सामने आया है... करणी सेना और बीजेपी नेता...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के कथित अपमान को लेकर शुरू हुआ विवाद.. अब खतरनाक मोड़ ले चुका है.. करणी सेना के एक नेता राज सिंह आमेरा ने खुलेआम धमकी दी है कि.. वे राहुल गांधी के घर में घुसकर उन्हें गोली मार देंगे.. और साथ ही 25 अन्य कांग्रेस सांसदों को भी निशाना बनाएंगे.. बता दें यह धमकी एक वीडियो में दी गई है.. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.. कांग्रेस ने इसे भाजपा और RSS की गोडसे फैक्ट्री की साजिश करार दिया है.. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं कि ऐसी धमकियां क्यों दी जा रही हैं.. और सरकार इसमें चुप क्यों है..

कांग्रेस का दावा है कि यह विपक्ष को बदनाम करने.. और हिंसा भड़काने की सुनियोजित रणनीति है.. राज सिंह आमेरा कोटा (राजस्थान) का रहने वाला है.. और खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता बताता है.. वीडियो में वह भाजपा का गमछा पहने हुए है.. और कहता है कि अगर फिर ऐसा हुआ तो राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मार देंगे.. पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.. लेकिन कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग की है.. बता दें कि यह घटना 19 फरवरी को सामने आई है.. जब वीडियो वायरल हुआ.. वहीं अब यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है..

आपको बता दें कि पूरा मामला लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के कथित अपमान से शुरू हुआ.. 6 फरवरी को लोकसभा में एक बहस के दौरान राहुल गांधी.. और अन्य कांग्रेस सांसदों ने कुछ टिप्पणियां की.. जिन्हें भाजपा ने स्पीकर का अपमान बताया.. ओम बिड़ला ने सदन में कहा कि मुझे ठोस जानकारी है कि कई कांग्रेस सदस्य पीएम मोदी की सीट की ओर बढ़ सकते हैं.. और कोई अप्रत्याशित कार्य कर सकते हैं.. भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं.. भाजपा सांसदों ने सोशल मीडिया पर एक जैसी पोस्ट डाली.. जिसमें राहुल को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा’ बताया गया..

कांग्रेस ने इसे झूठी अफवाह बताया.. और कहा कि वीडियो फुटेज में कोई अपमान नहीं दिखता.. बल्कि स्पीकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने एक झूठ गढ़ा.. और इसे फैलाकर हिंसा भड़काने की कोशिश की.. किरेन रिजिजू जैसे भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने स्पीकर का अपमान किया.. लेकिन कांग्रेस ने इसे गुमराह करने वाला बताया.. वहीं यह विवाद सदन की बहस से निकलकर सोशल मीडिया.. और सड़क पर आ गया.. भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने स्पीकर को गाली-गलौज किया.. लेकिन कांग्रेस ने वीडियो फुटेज का हवाला देकर कहा कि स्पीकर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं.. और कोई अपमान नहीं हुआ..

आपको बता दें कि 19 फरवरी को करणी सेना के नेता राज सिंह आमेरा ने एक वीडियो जारी किया.. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारने की धमकी दी.. वीडियो में आमेरा कहते हैं कि ओम बिड़ला का अपमान करने वालों को हम बख्शेंगे नहीं.. राहुल गांधी के घर घुसकर गोली मारेंगे.. और 25 अन्य सांसदों को भी निशाना बनाएंगे..

तो दोस्तों सुना आपने.. आमेरा कोटा संभाग (राजस्थान) का रहने वाला है.. और खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता बताता है.. वीडियो में वह भाजपा का गमछा पहने हुए है.. और स्पीकर ओम बिड़ला और पीएम मोदी की फोटो के सामने खड़े होकर धमकी दे रहा है.. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.. और लोगों में डर का माहौल बन गया.. आमेरा ने संसद में ओम बिड़ला के कक्ष में हुई घटना का जिक्र किया.. और कहा कि अगर फिर ऐसा हुआ तो हम खुद कार्रवाई करेंगे.. यह धमकी अलग-थलग नहीं है.. बल्कि पहले भी करणी सेना धमकियां देती रही है.. कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश बताया.. और कहा कि यह गोडसे फैक्ट्री का हिस्सा है.. धमकी के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.. जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इस धमकी पर गंभीर सवाल उठाए.. और उन्होंने वीडियो शेयर करके कहा कि पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक गोडसे फैक्ट्री है.. तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी.. और 25 सांसदों के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है.. वहीं यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश का हिस्सा है.. पवन खेड़ा ने कहा कि पहले किरेन रिजिजू ने झूठ बोला कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में ओम बिड़ला का अपमान किया.. जबकि वीडियो फुटेज में ऐसा कुछ नहीं है..

बल्कि स्पीकर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं.. फिर भाजपा सांसदों ने एक जैसी पोस्ट करके राहुल गांधी को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया.. खेड़ा ने कहा कि कट्टरपंथ इसी तरह काम करता है.. एक झूठ गढ़ो, उसे बार-बार दोहराओ, राजनीतिक वैधता दो और समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाओ.. तब गोडसे बनाया गया था.. आज फिर एक और गोडसे तैयार किया जा रहा है.. पवन खेड़ा ने मांग की कि धमकी देने वाले पर तुरंत कार्रवाई हो और जांच हो.. और उन्होंने कहा कि यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है..

कांग्रेस ने इस धमकी को बहुत गंभीरता से लिया है.. पार्टी ने कहा कि यह साजिश है.. और RSS-BJP विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रहे हैं.. कांग्रेस ने कहा कि पहले भाजपा ने झूठ फैलाया कि कांग्रेस ने स्पीकर का अपमान किया.. लेकिन वीडियो में स्पीकर मुस्कुराते हैं.. फिर राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा का नैरेटिव बनाया गया.. कांग्रेस ने कहा कि यह सब हिंसा को वैध ठहराने के लिए है.. कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की.. और कहा कि धमकी देने वाले को गिरफ्तार करो.. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भी राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.. कांग्रेस यूथ विंग ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है.. कांग्रेस ने RSS-BJP को गोडसे फैक्ट्री कहा और कहा कि वे कट्टरपंथ फैला रहे हैं.. कांग्रेस ने कहा कि गोडसे भी इसी तरह की मानसिकता से बना था.. पार्टी ने कहा कि विपक्षी नेताओं को धमकियां देकर दबाया जा रहा है..

 

Related Articles

Back to top button