राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में जबरदस्ती बंद करवाई गईं दुकानें

राहुल गांधी ने खुली बस में रवाना होने के दौरान वीडियो मैसैज में कहा कि व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए!

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हमने रैली में आने वालों से यहां शॉपिंग करने की अपील की थी, जिससे दुकानदारों का फायदा हो सके. लेकिन कनॉट प्लेस आते समय पता चला है कि BJP ने जबरदस्ती सारी दुकानें बंद करवा दी हैं.

राहुल गांधी ने खुली बस में रवाना होने के दौरान वीडियो मैसैज में कहा कि व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए! राहुल गांधी ने ये आरोप ऐसे समय में लगाए हैं जब कई व्यापार संगठनों ने त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में रैली नहीं करने की अपील की थी. उनका कहना है कि इससे व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button