UPI पेमेंट पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- ‘अमेरिका के दबाव में लिया गया फैसला’

UPI शुल्क को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल का दावा है कि ₹2,000 से ज्यादा के व्यापारी भुगतान पर शुल्क का रास्ता खुला है, जिसका बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ सकता है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: UPI शुल्क को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल का दावा है कि ₹2,000 से ज्यादा के व्यापारी भुगतान पर शुल्क का रास्ता खुला है, जिसका बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ सकता है.

देश में डिजिटल भुगतान की सबसे बड़ी पहचान बन चुके यूपीआई को लेकर अब सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने यूपीआई पर शुल्क लगाने का रास्ता चुपचाप खोल दिया है. राहुल गांधी का दावा है कि ₹2,000 से ज्यादा के व्यापारी भुगतान पर शुल्क लगाया जा सकता है और इसका बोझ आखिरकार ग्राहकों की जेब पर ही आएगा. राहुल ने इसके पीछे अमेरिकी दबाव का आरोप लगाया.

अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू का करीब 65% इन्हीं में है… सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी। लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फ़ीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से… अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध करती रही हैं.’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है. अमेरिकी ट्रेड डील की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने सरेंडर कर रहे हैं.’

Related Articles

Back to top button