राहुल ने मोदी को शर्मसार करने वाला वीडियो किया जारी, भाजपाईयों की उड़ी नींद
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरफिरा और बेलगाम कहने पर और कांग्रेस को गंदी और नंगी राजनीति करने के आरोप के बाद राहुल गांधी से सब्र का बांध अब टूट चुका है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरफिरा और बेलगाम कहने पर और कांग्रेस को गंदी और नंगी राजनीति करने के आरोप के बाद राहुल गांधी से सब्र का बांध अब टूट चुका है।
जिसके बाद बीती रात राहुल ने पीएम मोदी के नाम एक वीडियो जारी कर मोदी को समझा दिया है कि असल में शर्म क्या होती है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था कि वो गंंदी और नंगी राजनीति करने पर उतर आए हैं जिसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।
इतना ही नहीं मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस महिला सांसदों को आगे करके मेरी कब्र खोदना चाहती है। लेकिन राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करके मोदी के सारे आरोपों की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने वीडियो में ये भी बताया है कि नरेंद्र मोदी इन दिनों इतना डर गअ हैं कि उनकी रातों की नींद तक छिन गई है। वो बेचैन हो गए हैं। तो मोदी के आरोपों के 24 घंटे के अंदर वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने मोदी को किस बात के लिए चेतावनी दी है और क्यों पीएम मोदी को नींद नहीं आ रही है, सके साथ ही आपको वो तस्वीरें भी दिखाएंगे जब बीजेपी एक टाइम पर खुद भी नंगी और गंदी राजनीति करने के लिए जानी जाती थी।
पीएम मोदी ने 22 फरवरी को एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने गंदी और नंगी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भीर तार तार कर दिया था। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस के नेता को सरफिरा और बेलगाम तक कह दिया था। यहां तक की उन्होंने कांग्रेस को बाकि विपक्षी दलों से अलग करके खास तरह से कोसा था।
कैसे मोदी राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को गंदी और ऩंगी राजनीति करने के लिए शर्मसार होने की बात तर रहे हैं। लेकिन मोदी के इन आरोपों से एक बात तो साफ हो गई कि मोदी राहुल और कांग्रेस से अलग से खुन्नस खाए बैठे हैं। उन्होंने जिस तरीके से राहुल गाँधी और उनके कार्यकर्ताओं को टारगेट किया इससे पता चल गया कि राहुल और उनरे नेताओं ने ठीक जगह निशाना लगया है।
अब जैसे ही मोदी ने अन आरोपों की बौछार की राहुल गांधी पहले तो कुछ नहीं बोले लेकिन बीती रात उन्होंने एस वीडियो जारी करके मोदी के आरोपों का करारा जवाब दे दिया। इस एक मिनट पचास सेकेंड की इस वीडियो में राहुल गांधी ने न सिर्फ मोदी को शर्म की बात बताई है बल्कि देश को ये भी बता दिया है कि मोदी क्यों इन दिनों सो नहीं पाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्य कार्यकर्ताओं को भी खास मैसेज दिया है।
पिछले हफ्ते दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। जिसमें युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता समिट के हॉल नंबर 5 में ‘शर्टलेस’ होकर पहुंच गए थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट और पोस्टरों पर “Compromised PM”, “India-US Trade Deal” और “Epstein Files” जैसे नारे लिखे थे। यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध किया और आरोप लगाया कि एआई की बड़ी बातों के बीच युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो रहे हैं। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को 24 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। इससे पहले चार अन्य कार्यकर्ताओं को कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को भी हिरासत में लेकर पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। उधर गोदी मीडिया हल्ला करने लगा कि कांग्रेस ने देश की बदनामी कर दी है।
बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर देश भर में प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कांग्रेस के दफ्तरों में घुसमे की कोशिश की। राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। इंदौर में तो बीजेपी के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पथराव किया जिसमें एक कांग्रेसी नेता बुरी तरह से घायल हो गए। यही कारण है कि राहुल गांधी ने अपनी इस वीडियो के अंत में कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। और इससे एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक ताजा पोस्टर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य साथियों की गिरफ्तारी को राहुल ने तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण बताया। राहुल ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।
अब देखिए एक तरफ जहां बीजेपी और उसका ईको सिस्टम एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जब आलोचना कर रहा था तो कांग्रेस ने पुरानी वीडियो और फोटोज जारी कर दिखाया कि कैसे जब बीजेपी विपक्ष में थी तो वो कपज़ा उतार कर और विदेश मेहमानों के सामने प्रदर्शन करती थी। उन्होंने पुरानी तस्वीरें और वीडियो जारी किए, जिसमें दिखाया गया कि जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब उसके नेता और कार्यकर्ता भी विदेशी मेहमानों या इंटरनेशनल इवेंट्स के सामने इसी तरह के टॉपलेस और शर्टलेस होकर आक्रामक प्रदर्शन करते थे। उदाहरण के तौर पर, इन तस्वीरों को देखिए। तस्वीरों में दिख रहे ये महाशय अनिल विज है जो आज हरियाणा सरकार में बड़े मंत्री हैं। कांग्रेस ने इनकी ये पुरानी फोटो शेयर की, जहां मंत्री जी विरोध में शर्टलेस दिखे। कांग्रेस का कहना था कि बीजेपी अब जो आलोचना कर रही है, वो पहले खुद करती थी। ये साफतौर पर बीजेपी की हिपोक्रिसी को दर्शाता है।
तो साफ है कि यह लड़ाई सिर्फ आरोप–प्रत्यारोप की नहीं, बल्कि नैरेटिव की जंग बन चुकी है। यानी सियासत अब पूरी तरह खुली टक्कर में बदल गई है। मोदी के शब्दों का जवाब राहुल ने उसी तेवर में दिया है। गिरफ्तारी, प्रदर्शन और पलटवार के बीच संदेश साफ है कि कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं। अब राहुल के इस वीडियो का जवाब पीएम मोदी कैसे देते हैं ये देखने वाली बात होगी।



