पवन खेड़ा के घर छापा: जांच के बीच असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है।

4pm न्यूज नेटवर्क: असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी एक चल रही जांच के सिलसिले में की गई है। हालांकि, मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।



