फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाने में भाजपा या केंद्र की कोई भूमिका नहीं: रवनीत बिट्टू

  • मंत्री बोले – फिल्म में कांग्रेस सरकार के दौर की घटनाओं का जिक्र

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जालंधर। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विपक्षी दलों के कुछ नेताओं द्वारा लगाए गए उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि फिल्म सतलुज को ओटीटी मंच जी5 से हटाने के पीछे भाजपा या केंद्र सरकार का हाथ है। बिट्टू ने कहा कि इस पूरे मामले को सही संदर्भ में समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा, फिल्म में जिन घटनाओं को दिखाया गया है, वे उस दौर की हैं जब पंजाब और केंद्र, दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी। ऐसे में फिल्म से जुड़े घटनाक्रम या उसके प्रस्तुतीकरण के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास राजनीतिक रूप से प्रेरित और तथ्यहीन है।
बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी। बिट्टू ने कहा कि पंजाब के इतिहास को केवल एकतरफा नजरिए से नहीं, बल्कि उसके सभी पहलुओं के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली सामग्री थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों की तरह सरकारी पूर्व-सेंसरशिप के दायरे में नहीं आती।

Related Articles

Back to top button