प्लेऑफ में पहुंचीं आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद

  • ईशान किशन के 70 रन की बदौलतचेन्नई को सनराइजर्स ने पांच विकेट से हराया

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब आरसीबी, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। वहीं, आखिरी स्थान के लिए मुकाबला अभी जारी है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने ईशान की शानदार 70 रन की पारी की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अंक तालिका में आरसीबी (पहले), गुजरात (दूसरे) और हैदराबाद (तीसरे)स्थान पर है। फिलहाल चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसे अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ के खिलाफ खेलना है। हालांकि, टीम ने पिछले छह मुकाबलों में हार दर्ज की है। आखिरी स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है। वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफर समाप्त हो चुका है। बता दें लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने महज 18 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ 31 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया। फिर हेनरिक क्लासेन ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन जोडक़र टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

धोनी ने चेपॉक में रैना संग लिया लैप ऑफ ऑनर

चेन्नई। चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में क्रिकेट और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान का लैप ऑफ ऑनर लेकर हजारों प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ चिन्ना थाला सुरेश रैना भी मौजूद रहे। वहीं, साक्षी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। यह चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में चेपॉक पर आखिरी मुकाबला था, इसलिए मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक हो गया। पीली जर्सी में सजे फैंस लगातार धोनी-धोनी के नारों से पूरे मैदान को गूंजाते रहे। मैच के बाद धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने टीम के खिलाडिय़ों के साथ ग्राउंड पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी खास पल साझा किए। धोनी और रैना को एक साथ मैदान पर देखकर फैंस पुराने सुनहरे दिनों की यादों में खो गए। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने पसंदीदा खिलाडिय़ों को सम्मान दिया।

Related Articles

Back to top button