चुप रहना कायरता नहीं कूटनीति है : थरूर

  • कांग्रस नेता ने किया मोदी सरकार का समर्थन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के दिग्गज और पूर्व राजनयिक शशि थरूर ने एक बार फिर अपनी बेबाक राय से सबको चौंका दिया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष पर जहां कांग्रेस नेतृत्व केंद्र सरकार की चुप्प को नैतिक हार बता रहा है, वहीं थरूर ने इसे भारत की जिम्मेदार कूटनीति करार दिया है। अपने लेख में थरूर ने तर्क दिया कि विदेश नीति सिद्धांतों के अकादमिक सेमिनार जैसी नहीं होती। उन्होंने माना कि इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हो सकती है, लेकिन भारत का संयम किसी डर का नहीं बल्कि रणनीतिक समझदारी का परिचायक है।
थरूर ने लिखा कि इस संदर्भ में, चुप रहना कायरता नहीं है। यह हमारे राष्ट्रीय हितों और क्षेत्र की वास्तविकताओं के बीच संतुलन को समझने का नतीजा है। सिर्फ दिखावा करने से हमारे हित पूरे नहीं होंगे। उनका यह रुख उनकी पार्टी के रुख से बिल्कुल अलग था। पिछले महीने जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए, जिसमें कई आम नागरिक और अयातुल्ला अली खामेनेई जैसे बड़े नेता मारे गए, तो कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की। कांग्रेस का कहना था कि सरकार ने इस युद्ध की सीधे तौर पर निंदा क्यों नहीं की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एकतरफ़ा सैन्य कार्रवाई की निंदा करने के मामले में भारत का रुख नैतिक रूप से स्पष्ट होना चाहिए। वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी को तटस्थ रुख नहीं, कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने उन तथाकथित उदारवादियों पर निशाना साधा, जो सरकार पर नैतिक कायरता का आरोप लगाते हैं और कार्रवाई की मांग करते हैं, जबकि उनका खुद इस मामले से कोई सीधा लेना-देना नहीं होता। उन्होंने ऐसे लोगों की तुलना एक सर्कुलर फायरिंग स्क्वाड से की, जो अपने ही लोगों को गोली मार देता है।

Related Articles

Back to top button