घरों को खास पहचान दे रहीं सौम्या मारुति

- संवेदनाओं से रचनात्मक सोच के लिए इमर्जिंगइंटीरियर डिजाइनर अवॉर्ड से सम्मानित
- हीलिंग होम्स के जरिए सुरुचिपूर्ण डिजाइन में लोगों के व्यक्तित्व और जीवनशैली को दे रहीं जगह
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। घर की खूबसूरती केवल उसकी सजावट में नहीं, बल्कि उस अपनापन भरे अनुभव में भी होती है जो वहां रहने वाले लोगों को मिलता है, इसी सोच को अपने काम का आधार बनाने वाली लक्जरी इंटीरियर डिज़ाइनर और हीलिंग होम्स की संस्थापक सौम्या मारुति को नई दिल्ली में द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित समारोह में इमर्जिंग इंटीरियर डिज़ाइनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कई नामांकनों के बीच उनका चयन उनकी रचनात्मक सोच और डिज़ाइन यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सौम्या की डिज़ाइन दृष्टि की विशेषता है कि वे किसी स्थान की सुंदरता के साथ उसके उपयोग और वहां रहने वाले लोगों की भावनाओं को भी महत्व देती हैं।
उनके लिए घर केवल आकर्षक दिखने वाली जगह नहीं, बल्कि लोगों के व्यक्तित्व, पसंद और जीवनशैली की अभिव्यक्ति है। यही संवेदनशील दृष्टिकोण हीलिंग होम्स के काम को खास बनाता है। हीलिंग होम्स के माध्यम से सौम्या ऐसे आवासीय और व्यावसायिक स्थान तैयार करने पर ध्यान देती हैं, जिनमें भव्यता के साथ सहजता भी हो। उनकी सोच में डिजाइन की सफलता इस बात से जुड़ी है कि लोग उस स्थान में कितना आरामदायक और अपनापन महसूस करते हैं। रंगों, सजावट और बारीकियों का चुनाव भी इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया जाता है। लक्जऱी इंटीरियर को मानवीय अनुभव से जोडऩे का यह दृष्टिकोण सराहनीय है। सौम्या का प्रयास हर स्थान को उसकी अपनी पहचान देना है, ताकि वह केवल सुंदर तस्वीर बनकर न रह जाए, बल्कि रोजमर्रा के जीवन का सुखद हिस्सा बने। हीलिंग होम्स की डिजाइन सोच में ऐसी खूबसूरती को महत्व मिलता है, जिसका आकर्षण समय के साथ भी बना रहे। सौम्या की यही सोच हीलिंग होम्स को एक सुंदर और स्पष्ट दिशा देती है-ऐसे स्थान बनाना, जिनमें सुरुचि हो, उपयोगिता हो और रहने वालों को अपना घर होने का एहसास मिले। अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपने मूल्यों को बनाए रखने का उनका विचार उनकी रचनात्मक यात्रा को और अर्थपूर्ण बनाता है।

यह पुरस्कार आगे बढऩे की प्रेरणा देगा : सौम्या
इस उपलब्धि पर सौम्या ने कहा कि यह पुरस्कार उनके अब तक के सफर का उत्सव होने के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा भी है। उनके अनुसार, असली लक्जऱी केवल किसी स्थान में शामिल की गई वस्तुओं से तय नहीं होती, बल्कि उसके पीछे की सोच, बारीकियों और भावनाओं में होती है।
40 अंडर 40 सम्मान भी किया हासिल
यह पुरस्कार सौम्या की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे पहले उन्हें 40 अंडर 40 सम्मान भी मिल चुका है। वे डार्क साइड ऑफ फ्री डिज़ाइन पुस्तक की सह-लेखिका भी हैं। डिज़ाइन के व्यावहारिक काम के साथ लेखन से उनका जुड़ाव इस क्षेत्र के प्रति उनकी रुचि और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



