महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना UBT नेता की हत्या, गोली मारकर वारदात को दिया अंजाम
ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CCTV खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जा रही है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CCTV खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जा रही है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार (29 सितंबर) रात शिवसेना (यूबीटी) नेता कथित तौर पर फायरिंग की गई, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक का नाम प्रदीप (बाला) पूर्णेकर बताया जा रहा है. इस घटना से हड़कंप मच गया. पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुट गई है. यह घटना रात करीब 9 बजे कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में घटी.
जानकारी के मुताबिक प्रदीप पूर्णेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के ठाणे विभाग प्रमुख थे. बीती रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की. इसके साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई. इस दौरान पूर्णेकर को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें घोड़बंदर रोड स्थित आर मॉल के पास इन्फिनिटी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत जुटाए. जांचकर्ता हमलावरों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास की सड़कों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. संदिग्धों का पता लगाने के लिए पुलिस ने ठाणे के प्रमुख निकास मार्गों पर नाकाबंदी की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
हमले के पीछे का मकसद अज्ञात
हमले के पीछे का मकसद अभी तक अज्ञात है. पुलिस संभावित राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और व्यक्तिगत दुश्मनी सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. फायरिंग के पीछे की वजह क्या है, हमलावर कितने थे और उन्होंने किस परिस्थिति में प्रदीप पूर्णेकर को निशाना बनाया इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल जांच के बाद ही सामने आएंगे.
घटना के बाद इलाके में तनाव
इस घटना से इलाके में तनाव पैदा होगा है. पार्टी के एक नेता के मुताबिक पूर्णेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में ठाणे विभाग प्रमुख थे. इस घटना से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है. शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है. इसके साथ ही दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.



