शिवपाल यादव का BJP पर हमला, कहा- देश और प्रदेश को लूटा
शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूरे देश को लूटा है। इन्होंने सिर्फ जनता से झूठे वादे किए हैं।

4pm न्यूज नेटवर्क: कानपुर में समाजवादी पार्टी की सीसामाऊ विधानसभा की विधायक नसीम सोलंकी की ओर से आयोजित होली व ईद मिलन समारोह में कानपुर पहुंचे. शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूरे देश को लूटा है। इन्होंने सिर्फ जनता से झूठे वादे किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान कि सपा ने प्रदेश को एटीएम कार्ड बना कर रखा है इस जवाब पर शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है कभी उन्हें नोटबंदी की लाइन में तो कभी सिलेंडर की लाइन में लगाया है.
पूरी जनता को यह लाइन में ही लगाते रहते हैं इससे जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि PDA से भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से घबराई हुई है। भारतीय जनता पार्टी के लोग लुटेरे हैं।यह लोग कुछ ही पूंजी पतियों का काम करते हैं और बाकि जनता से झूठे वादे करते हैं। इसे ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं हो सकता है।
‘आजम खान की फोटो पार्टी के पोस्ट से गायब होती जा रही है?’ इस जवाब पर शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान पार्टी के सीनियर नेता हैं। वह दो बार के सांसद भी रह चुके हैं। इस समय उनके साथ जो अत्याचार हो रहा है वह अब लोग देख रहे है।
यह सरकार लोकतंत्र को मानने वाली नहीं है। यह सिर्फ तानाशाही कर रही है। देश में अगर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है तो लोग लाइनों में क्यों लगे हैं। प्रदेश में सिर्फ आउटसोर्सिंग की ही नौकरियां बची है।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



