लोकसभा में विपक्ष को झटका, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया.

दो दिनों तक चली बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पीकर का जोरदार बचाव किया और विपक्ष पर हमला बोला. लोकसभा ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को खारिज कर दिया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष की ओर से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया. विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में दो दिनों तक बहस हुई.

लोकसभा में बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर का बचाव किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला और अंत में प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया. इस प्रस्ताव के खारिज होने के बाद अब ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष बने रहेंगे.

यह प्रस्ताव कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने कई विपक्षी सांसदों के समर्थन से पेश किया था. प्रस्ताव के समर्थन में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया था. हालांकि एनडीएन ने नेताओं ने इसका जोरदार खंडन किया.

शाह ने स्पीकर की भूमिका का किया बचाव

अमित शाह ने बहस में भाग लेते हुए कहा किसदन का कामकाज आपसी भरोसे और नियमों के पालन पर आधारित है. उन्होंने कहा कि स्पीकर की जिम्मेदारी सदन के एक न्यूट्रल कस्टोडियन के तौर पर काम करना है.

उन्होंने कहा, इस सदन के स्थापित इतिहास के अनुसार, इसकी कार्यवाही आपसी भरोसे के आधार पर चलती है. स्पीकर एक न्यूट्रल कस्टोडियन के तौर पर काम करते हैं, जो रूलिंग पार्टी और अपोजिशन दोनों को रिप्रेजेंट करते हैं. इसी लोकसभा ने खास नियम बनाए हैं ताकि स्पीकर को सेशन कैसे चलाने चाहिए, यह गाइड किया जा सके. यह सदन कोई मार्केटप्लेस नहीं है; सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि वे इसके नियमों और प्रोसीजर के अनुसार बोलें और हिस्सा लें.

Related Articles

Back to top button