इंडियन रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इंडियन रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इसके तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की बात कही जा रही है। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है।
इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच इसलिए भी उत्सुकता है, क्योंकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर पदों के लिए अलग से आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा आयोजित किए जाने की बात कही गई है।
इससे पहले स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड की NTPC भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत की जाती रही है। हालांकि, भर्ती के पदों की संख्या, आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी होगा।
1250 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इंडियन रेलवे ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन यानी सांकेतिक सूचना जारी की है. शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार सभी RRB में स्टेशन मास्टर के लगभग 1,250 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इन पदों को भरने के लिए 27 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. पात्र व इच्छुक कैंडिडेट्स 26 नवंबर तक आवेदन कर सकत हैं. शार्ट नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि ये टेंटटिव शेड्यूल है. आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई
इंडियन रेलवे स्टेशन मास्टर पद पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
वहीं स्टेशन मास्टर पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है, इस संबंध में शार्ट नोटिफिकेशन में कोई जानकारी नहीं दी गई है. नोटिफिकेशन में इस संंबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. माना जा रहा है कि इंडियन रेलवे ने शार्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए कैंडिडेट्स को अपने दस्तावेज दुरस्त करने का संकेत दिया है.
शार्ट नोटिफिकेशन में एडवाइजरी
इंडियन रेलवे ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही कैंडिडेट्स के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वह आधार कार्ड में दर्ज जानकारियों को दुरस्त कर लें. जिसके तहत आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि को 10वीं प्रमाणपत्र के अनुरूप कर लें. इसके साथ ही आधार कार्ड में दर्ज तस्वीर को लेटेस्ट तस्वीर से बदलने की एडवाइज जारी की गई है.



