CA Inter Result 2026 का इंतजार खत्म; सितंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहे टॉपर्स
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंंटर सितंबर 2026 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंंटर सितंबर 2026 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है.
ICAI ने CA इंटर सितंबर 2026 ग्रुप 1 और ग्रुप 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ ही ICAI ने CA इंटर सितंबर 2026 के टॉपर्स की सूची भी जारी की है, जिसमें नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने टॉप किया है. दोनाें को संयुक्त रूप से रैंक 1 प्राप्त हुई है.
ऑनलाइन चेक कर सकते हैं रिजल्ट
ICAI CA इंटर सितंबर 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्डऑफिशियल वेबासइट www.icai.org पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि कैसे रिजल्ट चेक और डाउनलोड किया जा सकता है.
सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे CA Inter September Result 2026 Link पर क्लिक करें.
क्लिक करते ही रिजल्ट लिंक खुल जाएगा.
इसमें रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल भरते हुए लॉगइन करें.
कैप्चा कोड भरें और सबमिट का बटन दबाएं.
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.
83.67 फीसदी नंबरों के साथ नील और चंदक संयुक्त टॉपर
ICAI CA इंटर सितंबर 2026 रिजल्ट में मुंबई के नील राजेश शाह और नाशिक की चंदक साक्षी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. दोनों को संयुक्त रूप से रैंक 1 मिली है.दोनों को एग्जाम में 83.67 फीसदी नंबर मिले हैं. वहींं चैन्नई की श्रुति वी दूसरे स्थान पर रही हैं, जबकि सूरत के प्रेम अग्रवाल 81.67 नंबर के साथ तीसरे नंबर पर रहे.
CA इंटर सितंबर ग्रुप 1 में 23.14 फीसदी कैंडिडेट्स हुए पास
ICAI ने CA इंटर सितंबर 2026 ग्रुप 1 और ग्रुप 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. CA इंटर सितंबर 2026 ग्रुप-1 का एग्जाम 100301 कैंडिडेट्स ने दिया था, इसमें से 23210 कैंडिडेट्स पास हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 23.14 फीसदी रहा है.
वहीं CA इंटर सितंबर 2026 ग्रुप 2 का एग्जाम 68400 कैंडिडेट्स ने दिया था. इसमें से 12938 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है. इस तरह ग्रुप -2 का पास प्रतिशत 18.92 फीसदी रहा है. वहीं 38339 कैंडिडेट्स ने दोनों ग्रुप का एग्जाम दिया था. इसमें से5066 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.



