तीन क्रेशर प्लांटों पर एक साथ छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नामी खनन कारोबारी और पेट्रोल पंप मालिक, जो भाजपा नेता भी हैं,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नामी खनन कारोबारी और पेट्रोल पंप मालिक, जो भाजपा नेता भी हैं, उनके  व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स टीम ने तीन क्रेशर प्लांटों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

टीम ने दर्जनों गाड़ियों के साथ क्रेशर प्लांटों का दौरा किया। गिट्टी से लदे ट्रक खड़े कराए गए और ड्राइवरों के मोबाइल भी जप्त किए गए। क्रेशर कर्मचारियों और ट्रक चालकों के मोबाइल को भी जांच में लिया गया। जाँच टीम ने किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी।

विशेष रूप से, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और भाजपा नेता दिलीप सिंह के व्यापारिक प्रतिष्ठान में भी छापेमारी की गई। इसके अलावा, व्यापारी पूनम भारद्वाज के श्रिया ग्रेनाइट और अदिति ग्रेनाइट में भी टीम ने जांच की।

कबरई थाना क्षेत्र के श्रिया ग्रेनाइट, माँ जगदम्बा ग्रेनाइट और पूरे गाँव स्थित अदिति क्रेशर प्लांट में भी छापेमारी जारी रही। यह कार्रवाई लगभग सात घंटे तक चली और अब तक इनकम टैक्स टीम की जांच लगातार जारी है।

रिपोर्ट- इकबाल, बांदा

Related Articles

Back to top button