पानी में पड़ा मिला 18 वर्षीय युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस; मौत की वजह रहस्य

सीतापुर के रामपुर मथुरा में खेत के पास भरे पानी में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पहचान की। पुलिस ने जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

4पीएम न्यूज नेटवर्कः सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत के पास भरे पानी में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना तेजी से गांव में फैली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर ली। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका जवाब नहीं मिल सका है।

खेत के पास पानी में पड़ा मिला शव

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कठुआ घाट मजरा सोहरिया निवासी 18 वर्षीय अवधेश कुमार चौहान पुत्र नानकऊ चौहान का शव सोहरिया-केवड़ा मार्ग के किनारे नानकऊ महाराज के खेत के पास भरे पानी में मिला। सुबह शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

परिजनों ने की युवक की पहचान

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अवधेश कुमार चौहान के रूप में की। युवक का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट – वली चौधरी, सीतापुर

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा, अश्लील वीडियो की धमकी और फिर तेजाब पीने से मौत! बदायूं में युवती की मौत से मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button