सीतापुर: माइक्रो फाइनेंस शाखा में चोरी, इतने लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गोडैचा में स्थित बेलीस्टार माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा में चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और कैश बॉक्स समेत करीब 1.83 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान चोरों ने शाखा में लगे CCTV सिस्टम के DVR को भी तोड़ दिया।

छत में लगा लोहे का जाल तोड़कर अंदर घुसे चोर

बताया जा रहा है कि चोरों ने शाखा में दाखिल होने के लिए छत का रास्ता चुना। बदमाशों ने छत में लगे लोहे के जाल को तोड़ दिया और उसी रास्ते से फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के अंदर प्रवेश किया।

शाखा के अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने कैश बॉक्स को अपना निशाना बनाया। कैश बॉक्स को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई।

Related Articles

Back to top button