RE-NEET 2026 में स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल्स का जलवा, 75+ छात्रों ने मारी बाजी

RE-NEET UG 2026 में स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल्स के 75 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की। संस्थान के अनुसार देवांश सिंह ने 643 अंक प्राप्त किए और सिटी टॉपर होने का दावा किया गया। सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क : RE-NEET UG 2026 के परिणाम में स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। संस्थान के अनुसार, 75 से अधिक छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। साथ ही संस्थान ने दावा किया है कि इस वर्ष भी उसके एक छात्र ने सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में विजय उत्सव आयोजित कर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

देवांश सिंह ने 643 अंक हासिल किए

संस्थान के अनुसार, देवांश सिंह ने 720 में से 643 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा जीवा (637), शांतनु शुक्ला (618), प्राची शर्मा (597), भोलाराम (595), सुहानी (587), कारण (581), यशार्थ और हर्षित (578-578), कायल (577), अविनाश (570), अर्णव (566), अफरोज (563), डॉन मैथ्यूज (527), शालू (522) और हेमलता (425) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

सफल छात्रों का हुआ सम्मान

संस्थान परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ममता शुक्ला मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने निदेशक डॉ. राहुल राय और शिक्षकों के साथ सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावकों और छात्रों ने अपनी सफलता की खुशी साझा की।

27 वर्षों की सफलता की परंपरा

निदेशक डॉ. राहुल राय ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, एनसीईआरटी आधारित अध्ययन, नियमित टेस्ट सीरीज और डाउट क्लियरिंग सेशन के माध्यम से बेहतर परिणाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है और विद्यार्थियों के लिए विशेष बैच संचालित किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

यह भी पढ़ें: सीतापुर में नीम के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, फॉरेंसिक जांच शुरू; पहचान में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button