राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इंकार

शीर्ष अदालत बोली-इतनी जल्दबाजी क्यों?

 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिका कर्ता से सवाल पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दबाजी किस बात की है. कोर्ट ने कहा कि कोर्ट खुलने के बाद तुरंत सुनवाई करेंगे, यानी अब 12 जुलाई के बाद ही मामले में सुनवाई होगी।
अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दायर याचिका में मांग की गई कि मामलें एफआईआर दर्ज की जाए और सीबीआई की अगुवाई में एक एसआईटी का गठन किया जाए, जो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मामलों और प्रशासन से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं और अन्य कथित गड़बड़ी की जांच करे। याचिका कर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने एफआईआर या किसी आपराधिक मामले को दर्ज किए बिना ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, 13 जून को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया था. 23 जून को एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है।

यााचिकाकर्ता ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए

याचिका कर्ता ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दाखिल की है. व्यक्ति ने कहा कि मामले में लगे आरोप काफी गंभीर हैं, ऐसे में जल्द सुनवाई होना जरूरी है, शख्स ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन का रवैया रहा है, वह भी कई तरह के सवाल खड़े करता है। याचिकाकर्ता ने कहा कि जल्द सुनने की जरूरत इस वजह से भी है, क्योंकि सबूत के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याचिका में फौरन सुनवाई को लेकर कोई बड़ी वजह दिखाई नहीं दे रही है।

अयोध्या के वकील चढ़ावा चोरी के आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेंगे

अयोध्या बार एसोसिएशन ने सोमवार को आपातकालीन बैठक के बाद चढ़ावा चोरी के किसी भी आरोपित का मुकदमा न लडऩे का फैसला किया है। इसके साथ ही किसी के लडऩे पर उसके ऊपर बड़ा जुर्माना भी लगाया जाएगा और बार एसोसिएशन से सदस्यता भी छीनी जाएगी। अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बैठक में कहा कि इस मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राममंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपितों की ओर से पैरवी करना अधिवक्ताओं को भारी पड़ेगा। इसमें उनकी सदस्यता आजीवन के लिए तो छिनेगी ही साथ ही उन पर उनके सहयोगियों समेत पांच लाख रुपये का अर्थदंड भी लगेगा। यह निर्णय सोमवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन में आहूत आपात बैठक में लिया गया। इस बैठक में प्रकरण की सीबीआई जांच के साथ ही चंपतराय, गोपाल राव व अनिल मिश्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए याचिका भी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ताओं ने आरोपियों का मुकदमा लडऩे से इनकार किया है।

चार साल की बच्ची का रेप करने वाला भीमराव कांबले चढ़ेगा सूली

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरपुर में चार साल की नन्ही सी बच्ची से दरिंदगी करने और उसकी बेरहमी से हत्या करने के दोषी भीमराव कांबले को कोर्ट ने सजा सुना दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 65 वर्षीय विनोद कांबले को फांसी पर चढ़ाया जाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इस जघन्य और घिनौनी वारदात के लिए उम्रकैद की सजा काफी नहीं है. इसके लिए फांसी की सजा भी छोटी होगी, लेकिन कोर्ट के पास देने को इससे बड़ी सजा नहीं।
जानकारी के लिए बता दें कि बच्ची के रेप और मर्डर केस में सोमवार (29 जून) को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज एसआर सालुंके ने यह सजा सुनाई है। कोर्ट ने फाइनल ऑर्डर में कहा कि दोषी भीमराव कांबले फांसी का पात्र है. कोर्ट ने पूरी सुनवाई में दोषी की बर्बरता का जिक्र किया। हत्या, रेप और पॉक्सो अधिनियम के तहत उसे मृत्युदंड मिला है. फैसला सुनाने के दौरान बच्ची के परिजन कोर्ट में मौजूद थे. जज द्वारा फैसला सुनाए जाने के दौरान बच्ची का परिवार कोर्ट रूम में रोता रहा। इसी के साथ यह मामला अब तक का सबसे तेज चलने वाली कार्यवाही बना है, जिसमें दो महीने के अंदर मासूम के दरिंदे को पकडक़र उसे सूली चढ़ाने तक का फैसला सुनाया गया।

योगी जी अपराधी तो होते जा रहे बेलगाम!

राजधानी में तीन युवक करते रहे लडक़ी से छेड़छाड़
फरार दोनों युवकों की तलाश की जा रही है
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ । यूपी के सीएम योगी चाहे जितना बोले कि यूपी में अपराधी डरे हुए हैं और पुलिस मुस्तैद है। पर उसके उलट हो रहा है सबकुछ। राजधानी की सडक़ पर रात में बाइक से घर लौट रही लडक़ी से छेड़छाड़ की गई।
शेयरिंग ऑटो में सवार 3 युवकों ने उस पर कॉमेंट किया। ऑटो रुकवाकर उसके कंधे पर हाथ रख दिया। इस दौरान उससे कहा- कहां जा रही है, चल। लडक़ी ने इसका विरोध किया तो वे फिर से ऑटो में बैठ गए। ऑटो चल दिया तो लडक़ी ने ड्राइवर से कहा- रुक जाओ। इन्हें यहीं उतारो। ड्राइवर ने ऑटो रोक दिया। साथ ही तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। यह देखते ही लडक़े भागने लगे। कुछ ही मिनट में पहुंची पुलिस ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। घटना हजरतगंज में सिविल हॉस्पिटल के पास हुई। ऑटो ड्राइवर के अनुसार, तीनों लडक़े विभूतिखंड से सवार हुए थे और रास्तेभर लोगों को गाली देते रहे।

समिट बिल्डिंग के बाहर से युवकों ने बुक करी थी ऑटो

खदरा निवासी युवती ने बताया कि वो अपने भाई के साथ 1०9० की ओर से जन्मदिन कि पार्टी से लौटकर घर बाइक से जा रही थी। आरोप है कि विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग से 3 युवक भी ऑटो बुक कर उसी रास्ते से आ रहे थे और युवती को देख उसको कमेंट करने लगे जिसके बाद युवती ने जन भवन हजरतगंज के पास युवती ने ऑटो में बैठे लडक़ों को रोक लिया और 112 पर काल कर पुलिस को बुला लिया जिसके बाद एक युवक को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया

ऑटो ड्राइवर बोला- तीनों नशे में थे, सबसे गाली-गलौज कर रहे थे

्रऑटो ड्राइवर कफील अहमद ने बताया- मैंने रैपिडो में ऑटो चलाता हूं। मैंने 3 लडक़ों की राइड समिट बिल्डिंग के पास से उठाई। बर्लिंग्टन के आगे तक जाना था। तीनों लडक़े नशे में थे। पूरे रास्ते ये लोग बदतमीजी कर रहे थे। मैंने मना किया कि आप लोग ऐसा मत करो, लेकिन ये माने नहीं। र जो भी लोग दिखते गए, उनसे ये लोग गाली-गलौज करते जा रहे थे। इनसे (लडक़ी से) भी बदतमीजी की। कॉमेंट किया। इस पर मैंने ऑटो रोक दिया और पुलिस बुला ली।

अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से एक और झटका, अभी नहीं जा सकेंगे विदेश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका लगा है। विदेश यात्रा को लेकर उनकी याचिका पर कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। पिछले हफ्ते भी उन्होंने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी और तत्काल सुनवाई की अपील की थी, तब भी कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी।
जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने कहा था कि इस मामले में तत्काल सुनवाई की जरूरत नहीं है और नियमित समय सारणी के अनुसार ही इस पर विचार किया जाएगा. जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जाएगी। कोर्ट के नियमों के अनुसार इस आवेदन पर मामलों की सूची क्रम में और सामान्य प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई की जाएगी। 23 जून को भी अभिषेक बनर्जी ने आंख के इलाज का हवाला देते हुए विदेश जाने को लेकर याचिका दाखिल की, सोमवार को भी उन्होंने उसी बेंच के सामने याचिका पर शीघ्र सुनवाई की अपील की. हालांकि, कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी। केंद्रीय जांच एजेंसियां और पश्चिम बंगाल पुलिस कई मामलों में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर रही है, जिसके चलते उन्हें विदेश जाने की इजाजत लेने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी है। कोर्ट ने बिना इजाजत विदेश यात्रा पर रोक लगाई है। विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर, भडक़ाऊ भाषण और शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में उनसे पूछताछ चल रही है. हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट की एक दूसरी बेंच ने अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी, लेकिन उन्हें जांच में सहयोग करने और कोर्ट की पूर्व अनुमति के बिना विदेश जाने पर रोक लगाई थी।

पाकिस्तान के नापाक बयान पर भारत में दिखी जुटान

करांची आंतकी हमले में भारत का हाथ होने पर बताने को लेकर पाक पर प्रहार, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने आसिफ मुनीर लगाई लताड़, भारत सरकार ने की कड़ी आलोचना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कराची में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान सेना द्वारा भारत का हाथ बताए जाने पर भारत के सभी सियासी पार्टियों ने पाक पर तीखा प्रहार किया। सबसे पुरानी पार्टी व विपक्ष की अगुवा कांग्रेस की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इससे पहले भारत सरकार ने भी जोरदार विरोध किया है।
भाजपा समेत अन्य पार्टी ने भी पाकिस्तान कर कड़ी आलोचना किया। बतादें पाकिस्तान के कराची में हुए आतंकी हमले का आरोप आसिम मुनीर ने भारत पर मढ़ दिया। पाकिस्तान आर्मी ने कहा कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है, उसके ही प्रॉक्सी संगठन जमात-उल-अहरार ने इस हमले को अंजाम दिया है, पाकिस्तान की ओर से लगाए गए इस आरोप पर कांग्रेस ने जवाब दिया है।

वे सांप उसी इंसान को डसेंगे जिसने उन्हें अपने घर में पाला है : मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एक्स पर कहा कि पाकिस्तान को याद करना चाहिए, जो अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 21 अक्टूबर 11 को पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार से कहा था- आप अपने घर के आंगन में सांप पालकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे सिर्फ़ आपके पड़ोसियों को ही काटेंगे, आखिरकार, वे सांप उसी इंसान को डसेंगे जिसने उन्हें अपने घर में पाला है। मनीष तिवारी ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि अपने अंदर झांककर देखिए और दुनिया में आतंकवाद और आतंकवादियों को भेजना बंद कीजिए. उन्होंने कहा कि डीप स्टेट का मतलब है कि असल समस्या आप लोग ही हैं।

पाकिस्तान आर्मी ने अपने बयान में ये कहा था

पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने कराची हमले को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 27 जून 026 को कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के कैंप पर भारत के प्रॉक्सी संगठन जमात-उल-अहरार से जुड़े ख्वारिज ने एक कायराना आतंकवादी हमला किया. कैंप के मुख्य गेट पर धमाके के बाद हमलावरों ने घेरे की सुरक्षा को तोडऩे की कोशिश की, लेकिन रेंजर्स के जवानों की सतर्क और दृढ़ कार्रवाई ने उनके नापाक मंसूबों को पूरी तरह नाकाम कर दिया. उन्होंने तीन आतंकियों को मार गिराया और एक घायल को पकड़ लिया, जो अफग़ान नागरिक है। पाकिस्तान सेना ने कबूल किया कि इस मुठभेड़ में देश के तीन जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और ड्यूटी के दौरान शहादत प्राप्त की, जबकि 4 सैनिक घायल हो गए. पाक आर्मी ने कहा, भारत-समर्थित किसी भी संगठन को खत्म करने के लिए ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. साथ ही, पाकिस्तान की सिक्योरिटी फोर्सेज और कानून लागू करने वाली एजेंसियों का अज़्म-ए-इस्तेहकाम विजऩ के तहत आतंकवाद-विरोधी अभियान पूरी तेज़ी से जारी रहेगा, ताकि देश से विदेशी-समर्थित आतंकवाद के खतरे को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Related Articles

Back to top button