The Family Man एक्टर का हुआ निधन, हार्ट अटैक ने ली जान। शोक में आई पूरी इंडस्ट्री!

एक्टर के निधन की दुखद खबर आने के बाद से इंडस्ट्री में मातम का माहौल पसर गया है। हर कोई एक्टर के निधन की दुखद खबर सुन शोक में डूब गया है। तो, जिस एक्टर की बात हम यहां कर रहे हैं..वो सुनील थापा हैं..जिन्होंने ना सिर्फ 'द फैमिली मैन 3' में काम किया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: साल 2026 में अब तक कई दुखद खबरें एंटरटेनमेंट की दुनिया से सुनने को मिल चुकी हैं। आखिर, अब तक कई सितारे इस दुनिया को छोड़कर जो जा चुके हैं। बीते महीने में मायानगरी से खूब बैड न्यूज़ आई। तो अब, एक और दुखद खबर सामने आई है। ओटीटी प्लेटफार्म की पॉपुलर वेबसीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ फेम एक्टर का निधन हो गया है।

एक्टर के निधन की दुखद खबर आने के बाद से इंडस्ट्री में मातम का माहौल पसर गया है। हर कोई एक्टर के निधन की दुखद खबर सुन शोक में डूब गया है। तो, जिस एक्टर की बात हम यहां कर रहे हैं..वो सुनील थापा हैं..जिन्होंने ना सिर्फ ‘द फैमिली मैन 3’ में काम किया। बल्कि, वो तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ बायोपिक फिल्म ‘मैरी कॉम’ में भी नजर आ चुके थे। तो, सामने आई जानकारी के मुताबिक, ”7 फरवरी, 2026 को काठमांडू में अचानक एक्टर का निधन हो गया। सुनील थापा की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।”

थापाथली के नॉर्विक हॉस्पिटल के चेयरमैन राजेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक, ”थापा को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। सुबह 7:44 बजे एक ECG किया गया, जिससे उनकी मौत की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है”। इसी बारे में पोस्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब उन्हें लाया गया तो वह बेहोश थे। तुरंत एक ECG किया गया, जिससे उनकी मौत की पुष्टि हुई।’

सुनील थापा के निधन ने इंडस्ट्री और फैन्स को सदमे में ला दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं..। बात यहां एक्टर की करें तो, फिल्मों में आने से पहले एक्टर सुनील थापा ने 1970 के दशक के बीच में मुंबई में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और कई कपड़ों के ब्रांड के लिए भी काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने बॉम्बे के क्लबों के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल भी खेला। मॉडल और एक्टर होने के अलावा थापा ने एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया और 1974 में भूटान के राज्याभिषेक को कवर किया।

सुनील थापा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक्टर कमल हासन और रति अग्निहोत्री की फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से की थी। उन्हें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ के लिए काफी पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 3 में एक रोल किया था। थापा ने नागालैंड के एक सम्मानित स्थानीय नेता और एमसीए प्रमुख ‘डेविड खुज़ौ’ का किरदार निभाया। थापा एवरेस्ट फिल्म अकादमी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

तो, सुनील थापा ने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में कई रोल्स किए और फिल्म ‘चीनो’ में ‘राते कैला’ के किरदार के लिए उन्हें खूब तारीफें मिलीं। इस किरदार ने उन्हें नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस खलनायकों में से एक बना दिया। नेपाली सिनेमा में विलेन के रोल्स के लिए वो जाने जाते थे और उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते, जिनमें दो बार ‘मोशन पिक्चर्स अवार्ड नेपाल’ भी शामिल है।

बहरहाल, सुनील थापा की निजी जिंदगी की बात करें तो, उनकी शादी रजनी लिंबू से हुई है। रजनी ने सुनील की लाइफ में सपोर्टर का रोल निभाया। उन्होंने न सिर्फ उन्हें इंस्पायर और समर्थन दिया, बल्कि परिवार को प्यार और देखभाल भी दी है। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। यह भी बताया जाता है कि उनके परिवार के कई सदस्य मुंबई में रहते हैं। वहीं, थापा अंतिम समय में काठमांडू के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे।

Related Articles

Back to top button