आप के बागी सांसदों पर अब भी जारी है घमासान

राष्ट्रपति के दरबार पहुंचे सीएम मान, राघव ने पहले के रखी अपनी शिकायत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोडऩे के इतने दिन बाद भी विवाद खत्म नहीं हो रहा है। इसको लेकर बागी सांसदों व आप में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब सियासी राष्टï्रपति की चौखट पर पहुंच गया है। पहले बागी सांसद महामहिम से मिले उसके बाद पंजाब के सीएम ने मुलाकात किया।
भगवंत मान ने इन सांसदों को गद्दार बताते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। इसी मसले पर सीएम राष्ट्रपति से बात करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे। वहीं सीएम मान से पहले आप छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वह पंजाब में कानून व्यवस्था सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी समेत कई मुद्दे उठाएंगे। इसके अलावा सांसदों से जुड़े विवाद और हालिया घटनाओं की जानकारी भी दी जा सकती है।सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति भवन से केवल उन्हें ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

‘आप’ छोडऩे वाले सात सांसदों में से छह पंजाब से थे

‘आप’ छोडऩे वाले सात सांसदों में से छह पंजाब से थे। मान का दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात का कार्यक्रम है। दिल्ली रवाना होते समय, मान ने इस बात पर बल दिया कि ‘आप’ के सभी विधायक एकजुट हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा, ‘‘बैठक के लिए केवल मुझे ही समय दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति संविधान की संरक्षक हैं। वह देश की संवैधानिक प्रमुख हैं।’’ इससे पहले विधायक और मंत्री सुबह मुख्यमंत्री के आवास पर जुटे और दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था ‘पंजाब मान दे नाल’ और ‘पंजाब के गद्दार’।

बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए : जाखड़

इस प्रकरण पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, सुना है कि सीएम मान वोल्वो बसों में सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा कहीं आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

पंजाब सरकार बदला लेने के लिए कर रही एजेंसियों का इस्तेमाल : राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर पंजाब की। चड्ढा ने दावा किया कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उन्हें निशाना बनाने की साजिश की जा रही है, जिस पर राष्ट्रपति ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। राघव चड्ढा ने अपनी पूर्व पार्टी द्वारा प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि सूत्रों ने उन्हें बताया है कि वह अगला निशाना होंगे। राघव चड्ढा हाल ही में छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए हैं। मंगलवार को चड्ढा ने सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कुछ सांसदों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर चिंता जताई।

तमिलनाडु में नई सरकार बनाने की कवायद हुई तेज

जीत के बाद टीवीके मुख्यालय में बैठक, विधायकों ने जनता का जताया आभार, स्टालिन ने सीएम के पद से दिया इस्तीफा

सीपीआई एम विजय के रुख के बाद लेगी फैसला
कांग्रेस से मांगा विजय के लिए समर्थन
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई । तमिलनाडु में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सीपीआई एम के राज्य सचिव पी. शनमुगम ने कहा कि पार्टी का झुकाव डीएमके गठबंधन की ओर है, लेकिन अंतिम फैसला विजय के रुख स्पष्ट होने के बाद ही लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहले विजय अपना रुख स्पष्ट करें, उसके बाद हम तय करेंगे कि किसे समर्थन देना है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हम डीएमके गठबंधन के साथ हैं। इस बीच स्टालिन ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद टीवीके के नव-निर्वाचित विधायकों ने जनता का आभार जताया है। चेन्नई के पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में आगे की रणनीति तय करने के लिए एक अहम बैठक चल रही है। विधायकों ने पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि थलापति विजय के नेतृत्व में किए गए सभी वादे पूरे होंगे।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के नवनिर्वाचित विधायकों ने राज्य की जनता को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। चुनाव जीतने के बाद टीवीके के तमाम बड़े नेता और विधायक चेन्नई में इक_ा हुए हैं, जहां नई सरकार और आगे की रणनीतियों को लेकर पार्टी मुख्यालय में एक बहुत ही अहम बैठक चल रही है।

वीसीके प्रमुख स्टालिन से मुलाकात करेंगे

इस बीच विदूतलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि समर्थन पर फैसला आपसी बातचीत के बाद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीसीके, सीपीआई और सीपीआई एम के नेता एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद आधिकारिक रुख सामने आएगा।

एक्टर विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने कांग्रेस से मांगा साथ

एक्टर विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का एक इतिहास और परंपरा रही है। ऐसी कांग्रेस क्यों कमजोर होती जा रही है? इसकी वजह है सत्ता का अभाव, उन्होंने आगे कहा कि किसी दूसरी पार्टी का समर्थन करने से कांग्रेस और कमजोर हो रही है, वह सत्ता हम देंगे,विजय देने के लिए तैयार हैं, अगर आपको वह सत्ता मिलती है, तो कांग्रेस अपना इतिहास और विरासत बचा सकती है.उन्हें इस मौके का इस्तेमाल करना चाहिए। चंद्रशेखर ने विजय की सार्वजनिक जीवन में रुचि पर भी बात की और कहा कि अभिनेता लंबे समय से तमिलनाडु के लिए कुछ करना चाहते थे। उन्होंने कहा,एक इंसान के तौर पर सिर्फ कलाकार होना ही काफी नहीं होता, समाज के बारे में सोच भी होनी चाहिए पिछले 3० सालों से विजय के मन में यह बात थी कि उन्हें तमिलनाडु के लिए कुछ करना है, यह सोच धीरे-धीरे विकसित हुई.आज वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने जश्न मनाने पर कांग्रेस नेताओं को फटकारा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। बंगाल में भाजपा की भारी जीत के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीएमसी का मजाक उड़ाने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार पर खुशी मनाने के लिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेताओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हार भाजपा के भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने के अभियान में एक बड़ा कदम मात्र है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है – असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अभियान में एक बड़ा कदम है। छोटी राजनीति को एक तरफ रख दें। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है। यह भारत के बारे में है। राहुल ने कहा कि यह बात कांग्रेस के कुछ लोगों और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं।
भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। उसने असम में जीत की हैट्रिक लगाई है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस में कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा का एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है। पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 1०० सीटों की लूट की है। राहुल गांधी ने उनके दावे का समर्थन किया था और आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग की मदद से भाजपा ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की चोरी की है।

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सडक़ हादसा

यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौके पर ही मौत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नूंह। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह दस बजे हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मरने वाले पांचों पुलिसकर्मी बताए गए हैं, जो उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे। बता दें कि एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी। वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ईरान ने यूएई के तेल भंडार पर किया हमला

तीन भारतीय नागरिक घायल, भारत ने नाराजगी जताई, विदेध मंत्रालय बोला- कूटनीति और बातचीत से ही समाधान
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होर्मुज संकट के दौरान नागरिकों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारत मजबूती के साथ यूएई के साथ खड़ा है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक जख्मी हुए हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें पश्चिम एशिया में स्थिरता, वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बातचीत और डायलॉग पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने लिखा है-यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें तीन भारतीय नागरिक भी जख्मी हो गए। नागरिकों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि भारत पूरी तरह से यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान के प्रति समर्थन दोहराता है। इससे पहले भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से ईरान के द्वारा यूएई के फुजैरा पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन पर किए गए हमले की निंदा की, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने साफ लफ्जों में कहा कि भारतीय नागरिकों पर किया गया हमला स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसपर विदेश मंत्रालय का बयान शेयर किया है।

ईरान पर कार्रवाई को लेकर ट्रंप बोले- हमारा मिनी वॉर सफल

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे भारी तनाव के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। उनका साफ कहना है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना का मिनी वॉर यानी छोटा युद्ध बहुत ही शानदार तरीके से चल रहा है और सेना अपने सभी बड़े लक्ष्य हासिल कर रही है। अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा और उसके मंसूबों को कुचल देगा। व्हाइट हाउस में नेशनल स्मॉल बिजनेस वीक के एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस पूरे सैन्य अभियान को बहुत जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बहुत बड़े खतरे से बचाने के लिए यह सख्त कार्रवाई करनी ही पड़ी। उनके अनुसार, इस छोटे से युद्ध ने ईरान की कमर तोड़ कर रख दी है और उसकी ताकत अब काफी हद तक खत्म हो चुकी है। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अमेरिका पूरी तरह से सतर्क है और ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने के सपने को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button