पंजाब में नौकरी का इंतजार खत्म, PSSSB ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया

PSSSB ने पंजाब में 70 पदों पर भर्ती निकाली है. क्लर्क, ड्राइवर, ट्रांसलेटर और फील्ड आर्टिस्ट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. योग्य उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: PSSSB ने पंजाब में 70 पदों पर भर्ती निकाली है. क्लर्क, ड्राइवर, ट्रांसलेटर और फील्ड आर्टिस्ट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. योग्य उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में क्लर्क, ड्राइवर, फील्ड आर्टिस्ट और ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 70 पदों को भरा जाएगा. इनमें 28 पद महिला कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एलिजिबल कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर 19 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

PSSSB भर्ती के तहत ड्राइवर के 3, क्लर्क (लीगल) के 11, क्लर्क (अकाउंट्स) के 34, क्लर्क (आईटी) के 12, ट्रांसलेटर के 6 और फील्ड आर्टिस्ट के 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी.

पद के अनुसार क्वालिफिकेशन
ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उसके पास वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित ड्राइविंग एक्सपीरियंस होना चाहिए. क्लर्क (आईटी) के लिए आईटी/CS/BCA, क्लर्क (लीगल) के लिए लॉ और क्लर्क (अकाउंट्स) के लिए B.Com जैसी संबंधित डिग्री मांगी गई है. ट्रांसलेटर पद के लिए पंजाबी, अंग्रेजी या हिंदी में से संबंधित भाषा को मुख्य विषय के रूप में लेकर ग्रेजुएशन होना चाहिए. फील्ड आर्टिस्ट के लिए फाइन आर्ट्स, कमर्शियल आर्ट या ग्राफिक डिजाइन में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है.

उम्र और सेलेक्शन प्रोसेस
सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. पंजाब के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट का लाभ मिलेगा. उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा यानी MCQ टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. क्लर्क पदों के लिए पंजाबी और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड वाला टेस्ट भी देना होगा.

आवेदन की फीस कितनी है?
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,000 रुपये है. पंजाब के SC/BC/EWS उम्मीदवारों को 250 रुपये, पूर्व सैनिकों को 200 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी.

19 अक्टूबर तक करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और फीस का भुगतान कर सकते हैं. अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी गई है. आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता और अन्य शर्तों की जांच जरूर करें.

Related Articles

Back to top button