विदेश में अवॉर्ड पर देश में मच गया घमासान
विपक्षी दलों व कांग्रेस ने उठाए सवाल, स्पेलिंग मिस्टेक को लेकर भी बवाल, पीएम मोदी को सेशेल्स में मिला गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन सम्मान

बीजेपी बोली-यह अवॉर्ड पीएम मोदी की पर्यावरण की प्रतिबद्धता के लिए है
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। देश में अब विदेशों में मिलने वाले अवार्ड को लेकर सियासी रार मच गई है। अभी हाल में पीएम नरेंद्र मोदी को सेशेल्स में अवॉर्ड मिल गया इसको लेकर विपक्षी दलों व कांग्रेस के निशान पर वो आ गए है। प्रशस्ति पत्र में स्पेलिंग मिस्टेक को लेकर भी बवाल मच गया है। अब सोशल मीडिया पर बीजेपी बनाम कांग्रेस चल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी अफ्रीका के द्वीपों के समूह वाले देश सेशेल्स पहुंचे थे। उस दौरे में सेशेल्स के राष्टï्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पीएम मोदी को गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन अवॉर्ड दिया।
पीएम मोदी ने भी इस अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए खुशी जताई थी। अब यह अवॉर्ड क्या मिला, विपक्षी कांग्रेस को बेहद नागवार गुजरी। यहां तक कि विदेशी मीडिया ने भी पीएम मोदी पर कांग्रेस के हवाले से निशाना साधते हुए खबरें चलाईं-उन्हें कोई भी अवॉर्ड दीजिए, वे दौड़े चले आएंगे। सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का इस बारे में एक वीडियो भी ट्रेंड कर रहा है, जिस पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या कांग्रेस को इससे जलन हो रही है?
द गार्जियन की एक स्टोरी के अनुसार, जब पीएम नरेंद्र मोदी सेशेल्स पहुंचे, तो हिंद महासागर में स्थित इस द्वीपीय देश ने तुरंत ही भारतीय प्रधानमंत्री को अपने सबसे बड़े सम्मानों में से एक से सम्मानित किया। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर यह अवॉर्ड सस्टेनेबल ग्रोथ और पर्यावरण की देखभाल के प्रति उनकी लगातार प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। पार्टी ने कहा-यह उन अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की कड़ी में एक और सम्मान है जो क्लाइमेट एक्शन, ग्रीन ग्रोथ और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में उनके योगदान को मान्यता देते हैं।

क्या अवॉर्ड से जल गए कांग्रेस वाले : बीजेपी
सोशल मीडया इंस्टाग्राम पर बीजेपी जेनजी नाम के हैंडल पर सुप्रिया श्रीनेत का एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा गया-क्या अवॉर्ड से जल गए? हर ग्लोबल सम्मान से बहस खत्म नहीं होती… कभी-कभी इससे कहीं बड़ी बहस शुरू हो जाती है। इसमें कहा गया है-कांग्रेस नेताओं ने इस सम्मान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने आधिकारिक प्रमाण-पत्र में वर्तनी की गलतियों की ओर इशारा किया और आरोप लगाया कि यह सम्मान विशेष रूप से मोदी के लिए ही बनाया गया था। उन्होंने यात्रा के दौरान सेशेल्स को दी गई भारत की वित्तीय सहायता, अनुदान और लाइन ऑफ क्रेडिट पर भी चिंता जताई और पूछा कि क्या यह सम्मान भारत की वित्तीय प्रतिबद्धताओं से जुड़ा था।
विदेशी मोदी जी की कमजोरी समझ चुके हैं, बस अवार्ड देकर मूर्ख बनाते हैं : श्रीनेत
्रकांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी की आलोचना कर डाली। भक्त निहाल हैं कि मोदी जी को अवार्ड मिल रहा है। वो बेचारे क्या जानें कि विदेशी मोदी जी की कमजोरी समझ चुके हैं। बस अवार्ड देकर मूर्ख बनाओ। सेशेल्स के दौरे के दौरान भारत ने 175 मिलियन डॉलर (लगभग 1500 करोड़ रूपये) की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। 125 मिलियन डॉलर लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की ग्रांट है जो वापस नहीं होगी। भक्त ताली थाली बजा सकते हैं! मामले को और गरमाते हुए जब सर्टिफिकेट को सॉफ्टवेयर से जांचा गया, तो बड़े पैमाने पर यह बात सामने आई कि इस एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया था। विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने तुरंत इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा-उन्हें कोई भी अवॉर्ड दे दो, वे तुरंत चले आएंगे। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, वे इतनी जल्दबाजी में थे कि उन्होंने सेशेल्स गणराज्य का आधिकारिक नाम भी गलत लिख दिया।
सोनमर्ग सुरंग में सीआरपीएफका वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह जवान घायल
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार छह सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के निकट वाहन अचानक सडक़ से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद टीम ने सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए गंड स्थित सीआरपीएफ कैंप में भेजा गया। फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं।
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत!
जमानत पर नहीं लगाई रोक अगली सुनवाई 10 जुलाई को
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। केस की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। मामले में मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को सही ठहराया गया था।
सोनम पर मई 25 में अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि सोनम रघुवंशी ने अपने साथ लाए तीन साथियों के साथ मिलकर राजा पर हमला किया और हत्या को अंजाम दिया, जिसके बाद उसके शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया गया।
उन्होंने कहा कि बाद में वह फरार हो गई और उसे उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया। आरोपपत्र का हवाला देते हुए मेहता ने कहा कि निचली अदालतों और ट्रायल कोर्ट दोनों ने उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला पाया, उसकी जमानत याचिका तीन बार खारिज की और इस बात पर चिंता जताई कि वह फरार हो सकती है, गवाहों को प्रभावित या धमका सकती है, या सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है। एसजी तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सोनम रघुवंशी को केवल इस आधार पर जमानत दे दी गई कि गिरफ्तारी के समय उसे गिरफ्तारी के सभी कारण पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि दस्तावेज में केवल एक कानूनी धारा के नंबर टाइप करने में गलती हुई थी। इतनी छोटी तकनीकी गलती के आधार पर जमानत नहीं मिलनी चाहिए। मेहता ने कहा कि जमानत बरकरार रहने की सूरत में सोनम के फरार होने की आशंका है।
हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने हनीमून हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को जमानत देने के हाई कोर्ट के आदेश पर सवाल भी उठाए। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश ने कहा कि उच्च न्यायालय के सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखने के फैसले पर कोर्ट को कुछ आपत्तियां हैं।
भीषण सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक भीषण सडक़ हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, कई अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान नल्लाबंडा बाजार, गिड्डालूर निवासी अवुला अलकनंदा (19), अवुला अंकलु (2०), अवुला नागेश (17) और अवुला नागेश्वरी (2) के रूप में की है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए कम्भम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उनकी स्थिति पर डॉक्टर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर सडक़ों पर तेज रफ्तार ड्राइविंग के खतरनाक नतीजों को उजागर किया है।
चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम के संपर्क में: विनय कटियार
चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा नेता की खरी-खरी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे विनय कटियार ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम पर अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जो भी होगा, वह ठीक होगा। कटियार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में चंपत राय और गोपाल राव के नाम भी सामने हैं तथा जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है।
विनय कटियार ने कहा कि चंपत जी तो…अब क्या कहें हम उनको. जब मैं इधर आया, तीन दिनों के बाद तो हमने कहा चंपत जी, कहां यहां चले आए हो. कारसेवकपुरम में रहो. अगर कुछ करना है तो हमारे घर पर आ जाओ लेकिन उनको बात समझ में नहीं आई, मैं क्या कर सकता हूं. मैंने उनको कहा कि लगता है कि आपका भी भाग्य ठीक नहीं है। होंने कहा कि आरोपी अविनाश उस समूह का हिस्सा नहीं थे और यदि उनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि एसआईटी एक ही दिन में जांच पूरी नहीं करती, इसमें दो-तीन दिन या उससे अधिक समय लग सकता है.
पैसों का जबरदस्त गबन हुआ: विनय कटियार
उन्होंने कहा कि जब हम जाएंगे तो सबके मुंह इतने-इतने से हो जाएंगे। बाबरी ढांचा विध्वंस का जिक्र करते हुए कटियार ने बताया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव उनके मित्र हैं और उनसे बात करने को कहा था. उनके अनुसार, नरसिंह राव लगातार फोन कर हालात की जानकारी ले रहे थे और ढांचा गिरने के बाद उन्होंने कहा था कि अब तो भेजना पड़ेगा ही। राम मंदिर चढ़ावा और कथित गबन मामले पर विनय कटियार ने कहा कि इस मामले में पैसों का जबरदस्त गबन हुआ है और इसकी जांच चल रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी, राम जन्मभूमि परिसर में फिर पहुंची एसआईटी
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से जुड़े मामले की जांच तेज हो गई है। SIT की टीम शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुई। जांच के तहत आज भी परिसर में पूछताछ का दौर जारी रहेगा। एसआईटी ने मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बैंक कर्मचारियों को भी तलब किया है। बैंक कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ जारी है। टीम वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एसआईटी अयोध्या पहुंची थी। ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। टीम ने चढ़ावे के ऑडिट से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए और पदाधिकारियों से इससे जुड़े सवाल पूछे। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले जिससे आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा और बढ़ेगा। वहीं, पुलिस की आपराधिक जांच भी जारी है। इससे इन सभी पर अब पुलिस और एसआईटी का दोहरा शिकंजा कसेगा।



