पहले चरण के मतदान से पहले टीएमसी व भाजपा में वार-पलटवार

- मोदी पश्चिम बंगाल सरकार का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर
- ममता के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तहत सब शांति से रहते हैं : अभिषेक
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण की वोटिंग है। टीमएसी व भाजपा ने आखिरी दिन चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। उधर दोनों पार्टियों ने एकदूसरे पर कड़े प्रहार भी किए। सीएम ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। अभिषेक ने कहा कि करीब 15 साल पहले बलरामपुर पुलिस स्टेशन सुबह दस बजे भी बंद रहता था, जबकि आज बलरामपुर के निवासी और पर्यटक टीएमसी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तहत शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके में काफी विकास हुआ है। पहले, पुरुलिया शहर से फायर टेंडर को आने में दो घंटे तक लग जाते थे, लेकिन अब बलरामपुर का अपना फायर स्टेशन है।
इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी भी काफी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि लेफ्ट फ्रं ट के शासनकाल के दौरान इस इलाके में माओवादियों का दबदबा था, लेकिन अब यहां पूरी तरह से शांति बहाल हो गई है। पिछली राजनीतिक घटनाओं का जिक्र करते हुए बनर्जी ने बताया कि 18 के ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान बीजेपी के दो नेताओं की मौत असामान्य परिस्थितियों में हुई थी। 19 और 21 में बीजेपी ने यह सीट जीती और उनके अनुसार, त्रिलोचन महतो और दुलाल कुमार की मौत को लेकर गंदी राजनीति की। अभिषेक ने मोदी को बंगाल की मौजूदा सरकार का ‘सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर’ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री का झाडग़्राम में झालमुड़ी खरीदना इस बात का सबूत है कि टीएमसी ने इस क्षेत्र को माओवादी हिंसा से बचाया है। उन्होंने भाजपा पर जमीनी हकीकतों को नजरअंदाज करते हुए टीएमसी सरकार पर निराधार राजनीतिक हमले करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, जो लोग बंगाल की कानून व्यवस्था की आलोचना करते हैं और राज्य को गुजरात, उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश में बदलने का वादा करते हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि 11 से पहले यहां जीवन कैसा था। टीएमसी ने 11 में बंगाल में वाम मोर्चा को सत्ता से बेदखल कर दिया था।
तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता में आएगी : ममता
ममता बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता में आएगी और कोई नहीं चाहता कि भाजपा सरकार बनाए। बनर्जी ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि केंद्र से भाजपा नीत राजग सरकार को हटाने के लिए सब साथ में आएं। उन्होंने कहा, भाजपा इस बार बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पिछले एक महीने से बंगाल का गहन दौरा कर रही हैं और इस अवधि में ‘‘मैं समझ गई कि जनता क्या चाहती है, यह साफ है कि कोई भी भाजपा को नहीं चाहता।’’ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा द्वारा जारी ‘आरोपपत्र’ पर उसे आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी हल्दिया डॉक कॉम्प्लैक्स और उससे लगे औद्योगिक क्षेत्र में ‘कट-मनी’ लेने के लिए भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हैं। बनर्जी ने कहा, आपने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया, मैं भी भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल सरकार के खिलाफ एक आरोपपत्र जारी करते हुए 28 मार्च को राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे का और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।



