तेज प्रताप यादव ने पीके से की मुलाकात

बोले- यह औपचारिक मुलाकात नहीं

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। बिहार की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई, जब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रासाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की। बात सिर्फ मुलाक़ात की ही नहीं है बल्कि तेज प्रताप यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक पंडित इस मुलाक़ात के मायने निकालने लगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रासाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की।
दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस मुलाकात को केवल एक औपचारिक भेंट मानने से इनकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद इस बैठक को जनहित और भविष्य की राजनीति का नाम दिया। तेज प्रताप के अनुसार, प्रशांत किशोर के साथ उनकी बातचीत में जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढऩे का संकल्प और भी मजबूत हुआ।

आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा

तेज प्रताप यादव ने 9 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पुसर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि, आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई।

Related Articles

Back to top button