कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 17 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 17 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां अचानक कार और ट्रक आमने-सामने आ गए और दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में कार सवार छह लोगों की जान चली गई।
वहीं, कार में मौजूद 17 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद की।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
छह लोगों की मौत, 17 साल का आर्यन गंभीर
हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में भलुही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) शामिल हैं. वहीं, राममिलन का 17 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच कर दी है. हादसा कैसे हुआ और कारमें कितने लोग सवार थे, इसकी भी जांच की जा रही है.



