रामनवमी पर यूपी में दो दिन का अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस वर्ष दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस वर्ष दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले जहां 26 मार्च को अवकाश निर्धारित था, वहीं अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया है। प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त अवकाश से श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा-अर्चना में सुविधा मिलेगी, साथ ही भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

राज्य के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में रामनवमी को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button